1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका! पूर्व गृह मंत्री की बहू ने थामा बीजेपी का दामन

कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका! पूर्व गृह मंत्री की बहू ने थामा बीजेपी का दामन

 Reported By: Dinesh Mourya Written By: Pankaj Yadav
 Published : Mar 30, 2024 12:13 pm IST,  Updated : Mar 30, 2024 12:52 pm IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटील की बहू अर्चना पाटील चाकूरकर ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में वह बीजेपी में शामिल हुईं।

अर्चना पाटिल चाकूरकर ने थामा बीजेपी का दामन- India TV Hindi
अर्चना पाटिल चाकूरकर ने थामा बीजेपी का दामन Image Source : SOCIAL MEDIA

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटील की बहू अर्चना पाटील चाकूरकर ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली। ऐसी भी चर्चा है कि अर्चना पाटिल चाकुरकर अमित देशमुख के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। अर्चना पाटील के बीजेपी में जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बेचैनी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि अशोक चव्हाण ने अर्चना पाटील की पार्टी में एंट्री के लिए मध्यस्थता की थी। अर्चना पाटील चाकूरकर के बीजेपी में शामिल होने से पहले उनके पति बसवराज पाटील ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था। महाराष्ट्र में लगातार कांग्रेस के नेता पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं। इन लोगों से पहले भी कई कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है।

"शिवराज पाटिल से बात करके ही मैं बीजेपी में शामिल हुई हूं" 

बीजेपी में शामिल होने के दौरान अर्चना पाटील चाकूरकर ने कहा- मैंने अपने ससुर शिवराज पाटिल से बात कर और उनका आशीर्वाद लेकर बीजेपी में शामिल हुई हूं। मैंने अब तक सामाजिक क्षेत्र में काम किया है। पहली बार में राजनीतिक क्षेत्र में काम करुंगी। राजनीति में शिवराज पाटिल का लंबा अनुभव है। बीजेपी में शामिल होना यह मेरा निजी फैसला है। मैं शिवराज पाटिल की बेटी हूं। मैने उनसे बात की है। हमारे पिता ने हमेशा हमें पूरी छूट दी है। उन्होने हमेशा हमें अपने मन का कार्य करने का मौका दिया है। एक पिता का हमेशा बेटी को आशीर्वाद होता है। हम अपना फैसला लेते हैं। शिवराज पाटिल को विश्वास में लेकर हमने फैसला लिया है। मुझे कांग्रेस पार्टी से कोई दिक्कत नहीं थी क्योंकि मैंने कभी भी उनके साथ काम नहीं किया है। बीजेपी जो कार्य कर रही है उस वजह से मैं आज पार्टी में शामिल हुई हूं। शिवराज पाटिल ने कांग्रेस नहीं छोड़ी है। अर्चना पाटील ने बीजेपी ज्वाइन किया है इतना ही फर्क़ है। मुझे क्या जिम्मेदारी दी जाएगी मुझे पता नहीं है। मैं कार्यकर्ता हूं जो कार्य दिया जाएगा उसका मैं पालन करूंगी।

लातूर में कांग्रेस को बड़ा झटका

लातूर की राजनीति में देशमुख परिवार का कई सालों तक दबदबा रहा है। मराठवाड़ा में अशोक चव्हाण परिवार और देशमुख परिवार दोनों का कांग्रेस पार्टी में काफी प्रभाव था। कुछ दिन पहले ही अशोक चव्हाण बीजेपी में शामिल हुए थे इसलिए अब मराठवाड़ा में देशमुख परिवार के राजनीतिक प्रभुत्व को देखते हुए अर्चना पाटिल चाकुरकर की पार्टी में एंट्री अहम मानी जा रही है।

कांग्रेस की नाव छोड़ अन्य पार्टियों की नाव पर सवार होने वाले नेता

  • दो बार मुख्यमंत्री रहे अशोक चव्हाण ने फरवरी 2024 में कांग्रेस छोड़ भाजापा में शामिल हुए थे।
  • पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा ने भी जनवरी 2024 में पार्टी से इस्तीफा देकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए। कांग्रेस के साथ उनके परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया।
  • महाराष्ट्र के प्रभावशाली नेता बाबा सिद्दीकी ने भी 8 फरवरी, 2024 को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को जॉइन कर लिया।

ये भी पढ़ें:

'उबाठा ग्रुप बिलबिला गया है', संजय निरुपम ने उद्धव की शिवसेना को दी खुली चुनौती!

दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिलीं सांसद नवनीत रवि राणा, विधायक रवि राणा भी रहे साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।