1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Coronavirus Effect: मुंबई में सोमवार से काम नहीं करेंगे BEST बसों के कर्मचारी, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Coronavirus Effect: मुंबई में सोमवार से काम नहीं करेंगे BEST बसों के कर्मचारी, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 14, 2020 07:28 pm IST,  Updated : May 14, 2020 07:34 pm IST

हन्मुंबई महानगर पालिका की परिवहन इकाई बेस्ट के कर्मचारियों ने सोमवार से कामबंद की तैयारी कर ली है।

Coronavirus Effect: मुंबई में सोमवार से काम नहीं करेंगे BEST बसों के कर्मचारी- India TV Hindi
Coronavirus Effect: मुंबई में सोमवार से काम नहीं करेंगे BEST बसों के कर्मचारी Image Source : PTI/FILE

मुंबई: बृहन्मुंबई महानगर पालिका की परिवहन इकाई बेस्ट के कर्मचारियों ने सोमवार से कामबंद की तैयारी कर ली है। राज्य और खासकर मुंबई में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बेस्ट के कर्मचारियों ने सोमवार से बसें न चलाने का फैसला लिया है।

बेस्ट के यूनियन अध्यक्ष शशांक राव ने बताया कि बेस्ट के 7 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है और 95 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं जबकि 600 कर्मचारी क्वारंटाइन में हैं। सरकार कर्मचारियों को बेसिक सहूलियत भी नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे में कैसे काम करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।