1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. ‘सौतेले भाइयों’ से सावधान रहें, किसी में ताकत नहीं कि लाडकी बहिन योजना को बंद कर दे: शिंदे

‘सौतेले भाइयों’ से सावधान रहें, किसी में ताकत नहीं कि लाडकी बहिन योजना को बंद कर दे: शिंदे

 Published : Sep 28, 2024 11:53 pm IST,  Updated : Sep 28, 2024 11:56 pm IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि किसी में ताकत नहीं है कि वह लाडकी बहिन योजना को बंद कर दे। उन्होंने विपक्ष की ओर इशारा करते हुए लाभार्थियों से कहा कि वे सौतेले भाइयों से सावधान रहें।

Eknath shinde- India TV Hindi
एकनाथ शिंदे Image Source : FILE

नासिक: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि सरकार की प्रमुख योजना ‘मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना’ को बंद करने की ताकत किसी में नहीं है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए महिला लाभार्थियों से सावधान रहें। 

Related Stories

सत्ता में आने पर 1,500 रुपये बढ़ाने का वादा

सीएम शिंदे ने कहा कि अगर सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार फिर से सत्ता में आती है तो 1,500 रुपये की मासिक राशि बढ़ा दी जाएगी। यहां ‘हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे स्मृति उद्यान’ के उद्घाटन कार्यक्रम में शिंदे ने महिला लाभार्थियों से उन ‘सौतेले भाइयों’ (विपक्ष के संदर्भ में) से सावधान रहने को कहा, जो योजना को बंद करने के लिए बाधा डाल रहे हैं। 

पहले दिन से ही बाधा डाल रहे

उन्होंने कहा, ‘‘योजना जारी रहेगी। लाडकी बहिन योजना को रोकने की ताकत किसी में नहीं है। मैंने अपनी बहनों से कहा है। ‘सौतेले भाइयों’ से सावधान रहें, क्योंकि वे पहले दिन से ही बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने योजना को रोकने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। यह भाई केवल 1,500 रुपये पर नहीं रुकेगा। हम धनराशि बढ़ाएंगे।’’ 

बहनों को लखपति बनाएंगे

उन्होंने कहा कि वह सभी ‘प्यारी बहनों’ को लखपति बनाना चाहते हैं। शिवसेना और अपने पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए शिंदे ने कहा कि विपक्ष दावा करता है कि ‘लाडकी बहिन’ योजना के तहत दी गई 1,500 रुपये की राशि कम है, लेकिन जब वे सत्ता में थे तो उन्होंने यह राशि भी नहीं दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।