1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'कांग्रेस MLA का भी वोटर लिस्ट में 2 बार नाम', BJP नेता ने वोट चोरी पर राहुल को ही घेर लिया

'कांग्रेस MLA का भी वोटर लिस्ट में 2 बार नाम', BJP नेता ने वोट चोरी पर राहुल को ही घेर लिया

 Written By: Sameer Bhaudas Bhise Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Nov 07, 2025 11:31 am IST,  Updated : Nov 07, 2025 12:54 pm IST

BJP नेता ने राहुल गांधी को वोट चोरी के मुद्दे पर घेरा है। बीजेपी नेता ने दावा किया कि कांग्रेस विधायक असलम शेख का वोटर लिस्ट में 2 बार नाम है। उन्होंने इसको लेकर राहुल गांधी से सवाल पूछा।

MLA Aslam Shaikh Voter List Row- India TV Hindi
राहुल गांधी के वोट चोरी के मुद्दे पर BJP का पलटवार। Image Source : PTI/@AMEETSATAM

मुंबई: हरियाणा चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा एक बार फिर जोर-शोर से उठाया था। लेकिन अब BJP नेता भी पलटवार के मूड में हैं। वे राहुल गांधी के आरोपों के जरिए ही उन्हें घेरने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, मुंबई BJP नेता अमित साटम ने एक्स पर राहुल गांधी को टैग करते हुए सवाल पूछा कि आपके विधायक का भी वोटर लिस्ट में दो बार नाम है। आप इसका क्या जवाब देंगे। इस खबर में पढ़िए कि ये पूरा मामला क्या है।

वोटर लिस्ट में 2 बार कांग्रेस MLA का नाम

बता दें कि मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम ने एक्स पोस्ट कर कांग्रेस विधायक असलम शेख के 2 वोटिंग कार्ड होने का आरोप लगाया। साटम ने विधायक असलम रमजान शेख के 2 जगह वोटर होने की जानकारी भी दी। अपने एक्स पोस्ट में अमित साटम ने वोटर लिस्ट की तस्वीरें भी डालीं जिसमें कांग्रेस विधायक का नाम दो जगह दिख रहा है।

राहुल गांधी ने क्या आरोप लगाए थे?

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा था। उन्होंने दावा किया था कि पिछले साल हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में 25 लाख फर्जी वोटों के जरिए चुनाव ‘चोरी’ किया गया। हालांकि, राहुल गांधी के इस दावे के कुछ घंटे बाद ही बीजेपी का रिएक्शन सामने आ गया था।

राहुल गांधी पर BJP का पलटवार

राहुल गांधी ने कहा था कि मैं जो कह रहा हूं वह 100 फीसदी सच है। एक पूरे राज्य को चुरा लिया गया। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के आरोपों को ‘निराधार और झूठा’ बताया। उन्होंने कहा कि वह हरियाणा चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाकर निर्वाचन आयोग का अपमान कर रहे हैं, जबकि उनके दल के सहयोगी ही

कह चुके हैं कि कांग्रेस अपने खुद के कारणों से चुनाव हारी।

उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा चुनाव के दौरान उनकी सीनियर नेता कुमारी सैलजा ने कहा था कि कांग्रेस नहीं जीत पाएगी, क्योंकि हरियाणा कांग्रेस के कुछ नेता चाहते थे कि पार्टी हार जाए। रिजिजू ने ये भी दावा किया कि हाल ही में कांग्रेस के एक पूर्व नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और कहा कि कांग्रेस हरियाणा चुनाव इसलिए हारी, क्योंकि उसके नेता काम नहीं कर रहे थे और पार्टी की हार सुनिश्चित करने में लगे हुए थे।

ये भी पढ़ें- तीन बच्चों की मां का पड़ोसी पर आया दिल, साजिश रच पति की कराई हत्या; पुलिस ने किया खुलासा

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की करतूत देख लीजिए, पहले की 'नापाक' हरकत अब दे रहा है सफाई; जानें पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।