1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: MVA में सीट शेयरिंग के बाद मुंबई कांग्रेस में नाराजगी, पीसी में नहीं दिखीं वर्षा गायकवाड

महाराष्ट्र: MVA में सीट शेयरिंग के बाद मुंबई कांग्रेस में नाराजगी, पीसी में नहीं दिखीं वर्षा गायकवाड

 Reported By: Dinesh Mourya Edited By: Malaika Imam
 Published : Apr 09, 2024 02:02 pm IST,  Updated : Apr 09, 2024 02:05 pm IST

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के सामने दिल्ली आलाकमान के झुकने से मुंबई कांग्रेस नाराज है। सीट बंटवारे के दौरान मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं आईं। सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है।

शरद पवार और उद्धव ठाकरे- India TV Hindi
शरद पवार और उद्धव ठाकरे Image Source : FILE PHOTO

लोकसभा चुनाव 2024 में अब कुछ ही दिन बचे हैं। उससे पहले आज यानी मंगलवार को महा विकास अघाड़ी (MVA) में सीट बंटवारे का ऐलान हो गया। महाराष्ट्र में कांग्रेस, शरद पवार गुट की NCP और उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना इस गठबंधन में शामिल हैं। सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत उद्धव ठाकरे की पार्टी को सबसे ज्यादा 21 सीटें मिली हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में कांग्रेस को 17 सीटें जबकि शरद पवार की पार्टी को 10 सीटें मिली हैं। सीट शेयरिंग के ऐलान के बाद मुंबई कांग्रेस में नाराजगी है। 

 "आलाकमान के आदेश का सम्मान करना होगा"

सूत्रों के मुताबिक, ठाकरे के सामने दिल्ली आलाकमान के झुकने से मुंबई कांग्रेस नाराज है। मुंबई कांग्रेस ने तीन सीट की मांग की थी, लेकिन ठाकरे के दबाव की वजह से मुंबई में कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें उत्तर-मध्य मुंबई और उत्तर मुंबई मिली हैं। इस सीट बंटवारे की वजह से मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड नाराज हैं। इसी नाराजगी की वजह से वर्षा गायकवाड आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं आईं। वर्षा गायकवाड मुंबई की दक्षिण-मध्य मुंबई सीट से लड़ना चाहती थीं। यह गायकवाड परिवार की परंपरागत सीट है। वहीं, वर्षा गायकवाड़ की नाराजगी पर नाना पटोले ने कहा कि आलाकमान के आदेश का सम्मान करना होगा।

हम सभी साथ, कोई मतभेद नहीं है: शरद पवार

सीट बंटवारे का ऐलान करते हुए शरद पवार ने कहा कि हम सभी साथ में हैं, कोई मतभेद नहीं है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि प्रकाश अंबेडकर साथ नहीं है, इसका दुख है। उन्होंने कहा कि हम लोग मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। महा विकास अघाड़ी में सीट बंटवारे को लेकर शीर्ष नेताओं की कई दौर की बातचीत हुई। कुछ सीटों पर शिवसेना-कांग्रेस के नेता दावा ठोक रहे थे। पार्टी टूटने के बाद शरद पवार की एनसीपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।