1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. "आज खाना बनाने की ड्यूटी मेरी नहीं तेरी है…", कत्ल में तब्दील हो गया खाना बनाने का विवाद

"आज खाना बनाने की ड्यूटी मेरी नहीं तेरी है…", कत्ल में तब्दील हो गया खाना बनाने का विवाद

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 28, 2024 01:52 pm IST,  Updated : Jun 28, 2024 02:46 pm IST

दो मजदूरों में खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

एक मजदूर ने खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में अपने साथी मजदूर की हत्या कर दी- India TV Hindi
एक मजदूर ने खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में अपने साथी मजदूर की हत्या कर दी Image Source : INDIA TV

गोंदिया जिले के आमगांव तहसील के ग्राम अंजोरा में एक शख्स ने अपने साथी मजदूर की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, कत्ल की वजह खाना बनाने का विवाद बताया जा रहा है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय शेर सिंह मंगल सिंह ऊईके के रूप में हुई है। मृतक वैगाटोला तहसील लामटा, जिला बालाघाट का रहने वाला है। वहीं, आरोपी की पहचान 31 वर्षीय बादल उर्फ़ रामचरण राम प्रसाद ऊईके निवासी  वैगाटोला, तहसील लामटा, जिला बालाघाट के रुप में हुई है।

खाना बनाने को लेकर दोनों मजदूरों में हुआ था विवाद 

दोनों मजदूर गिरधर ट्रेडिंग कंपनी के ठेकेदारी की देखरेख में काम करते थे। ग्राम अंजोरा में भरत गोकुल मरस्कोल्हे के खेत में ठेकेदार का 'बांस डिपो' स्थित है, यही खेत में एक लेबर क्वार्टर भी बना हुआ है। जहां दोनों मजदूर साथ में रहते थे। घटना 26 जून रात 9:00 बजे की है, आरोपी बादल नामक मजदूर अपने काम से क्वार्टर पर लौटा तो उसने देखा अभी तक बिरयानी बनाने की कोई तैयारी शुरू नहीं हुई है। जिस पर रसोई घर के अंदर इस बात को लेकर उसके साथी मजदूर से झगड़ा हो गया। बादल ने अपने साथी मजदूर को याद दिलाते हुए कहा कि "आज खाना बनाने की बारी मेरी नहीं, तेरी है।" यह सुनकर दूसरा मजदूर शेर सिंह ने खाना बनाने से इनकार कर दिया। अपने साथी मजदूर के खाना न बनाने को लेकर किए गए इनकार से बादल इतना नाराज हुआ कि उसने गुस्से में मजदूरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार 'टिकास' को उठाकर शेर सिंह के छाती और सिर पर दे मारा। जिससे शेर सिंह की मौत हो गई। 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार  

घटित वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची और शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दी। आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है,  आमगांव थाने में इस प्रकरण को लेकर फरियादी महेश कुमार भागचंद लिल्हारे, निवासी हनुमान चौक, तहसील मिरीया, जिला बालाघाट के शिकायत पर आरोपी बादल उर्फ़ रामचरण ऊईके के खिलाफ धारा 302 का अपराध दर्ज किर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

(गोंदिया से रवि आर्य की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

जब संसद के बाहर अखिलेश यादव ने गृह मंत्री को दी आवाज, आगे बढ़कर मिलाया हाथ- VIDEO

संजय राउत पर क्यों भड़क गई कांग्रेस? कहा- उनके बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे

VIDEO: दिलजले आशिक ने बीच सड़क काटा बवाल, बाप के सामने ही बेटी के मांग में भर दिया सिंदूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।