1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र के नागपुर में भूकंप के झटके से कांपी धरती, जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

महाराष्ट्र के नागपुर में भूकंप के झटके से कांपी धरती, जानिए रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Kajal Kumari
 Published : May 05, 2024 03:48 pm IST,  Updated : May 05, 2024 04:14 pm IST

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में दोपहर 2 बजकर 30 मिनट के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई है। भूकंप का केंद्र उमरेड गांव में था।

earthquake in nagpur- India TV Hindi
नागपुर में भूकंप के झटके Image Source : FILE

महाराष्ट्र के नागपुर मे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नागपुर प्रादेशिक मौसम विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर 2.48 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 2.7 रिक्टर स्केल बताई जा रही है। इस भूकंप का केंद्र नागपुर जिले का उमरेड गांव में बताया जा रहा है। इससे पहले 3 मई, 2024 को भी नागपुर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.5 मापी गई थी। इसके दो ही दिन बाद आज यानी 5 मई को भूकंप का झटका महसूस किया गया है।

EQ Parameters:

M: 2.7

Date: 05/05/2024
Time: 14:28:04 IST 
Lat:  20.84 N
Long: 79.15 E
Depth: 5 Km
Region: Nagpur, Maharashtra

कब-कब आया महाराष्ट्र में भूकंप

इसी साल 21 मार्च, 2024 को महाराष्ट्र के हिंगोली में सुबह 6 बजकर 8 मिनट पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था और इसके कुछ ही देर बाद मात्र 11 मिनट में यानी सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर 3.6 तीव्रता का भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया गया था।

21 मार्च, 2024 को ही महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में सुबह करीब 6 बजकर 8 मिनट पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

बता दें कि साल 2022 के बाद से, मुंबई में 100 किलोमीटर (63 मील) की दूरी के भीतर दो से ज़्यादा और 3.8 तीव्रता तक के 12 भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।