1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. सगाई में शामिल होने जा रहे परिवार का जलगांव में भयानक एक्सीडेंट, 6 की मौत; कार में फंसा बच्चा बचा

सगाई में शामिल होने जा रहे परिवार का जलगांव में भयानक एक्सीडेंट, 6 की मौत; कार में फंसा बच्चा बचा

 Published : Jun 09, 2026 12:15 pm IST,  Updated : Jun 09, 2026 12:35 pm IST

गुजरात के व्यारा का रहने वाला परिवार जलगांव के अमलनेर में एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहा था। आज सुबह करीब 7 बजे अमलनेर-धुले मार्ग पर मंगरुल गांव में होटल वृंदावन के पास हादसे का शिकार हो गया।

jalgaon triple road accident- India TV Hindi
जलगांव के अमलनेर में अमलनेर में बस, कार और बाइक की टक्कर। Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के जलगांव जिले के अमलनेर तहसील में आज सुबह एक दुखद ट्रिपल रोड एक्सीडेंट हुआ। बाइक, कार और ST बस की टक्कर में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 7 बजे अमलनेर-धुले मार्ग पर मंगरुल गांव के नजदीक होटल वृंदावन के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, अमलनेर से धुले जा रही एक बाइक और ST बस को समाने से आ रही गुजरात नंबर की कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह डैमेज हो गई और उसके ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार पांच लोगों की भी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों के नाम-

मरने वालों की पहचान आदित्य चंद्रकांत महाजन, अनीता सुरेश महाजन, निर्मला नंदलाल महाजन, नंदलाल गोपाल महाजन और सुरेश विक्रम महाजन के रूप में हुई है, जो सभी व्यारा, गुजरात के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग अमलनेर में एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

कार में फंसा था छोटा बच्चा

एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही डायल 112 टीम, पुलिस इंस्पेक्टर दत्तात्रेय निकम, हेड कांस्टेबल कैलाश शिंदे, रवि पाटिल और लोकल पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल भेजा गया। कार में एक छोटा बच्चा फंसा हुआ था, जिसे गांव वालों, पुलिसवालों और ST कर्मचारियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ST बस में सवार दीपक दिलीप पाटिल भी घायल हो गया। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए गांव के हॉस्पिटल भेज दिया गया है।

फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इस भयानक हादसे में एक ही परिवार के कई लोगों की जान चली गई, जिससे दोनों राज्यों में दुख की लहर दौड़ गई।

(रिपोर्ट- नरेंद्र कदम)

यह भी पढ़ें-

बच्चों के वार्ड में आग, परिजनों के हाथ कांपे! बेगूसराय अस्पताल में मुजफ्फरपुर जैसा कांड होते-होते बचा

मुंबई में दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात, 4 लोगों पर जानलेवा हमला; गई आकाश धोत्रे की जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।