1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. कल्याण में पत्रकार के बेटे को मारी गोली, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा राहुल; दही गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार

कल्याण में पत्रकार के बेटे को मारी गोली, जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा राहुल; दही गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार

 Published : Jun 11, 2026 07:01 am IST,  Updated : Jun 11, 2026 07:03 am IST

ठाणे जिले के कल्याण में पत्रकार के बेटे राहुल वर्मा को दिनदहाड़े गोली मारी गई है। अस्पताल में भर्ती राहुल की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटनास्थल पर जांच करती...- India TV Hindi
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस, दूसरी तस्वीर अस्पताल में भर्ती राहुल वर्मा की है। Image Source : REPORTER INPUT

ठाणे जिले के कल्याण पूर्व स्थित आत्माराम नगर इलाके में गुरुवार को हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। इस गोलीबारी में पत्रकार के बेटे राहुल वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पत्रकार के बेटे पर जानलेवा हमला

जानकारी के अनुसार, आत्माराम नगर में दो राउंड फायरिंग की गई। गोली लगने से राहुल वर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दही गैंग से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा घटना में इस्तेमाल हथियारों की जांच भी जारी है।

पुलिस ने आरोपियों को कराई उठक-बैठक।
Image Source : REPORTER INPUTपुलिस ने आरोपियों को कराई उठक-बैठक।

दही गैंग पर शिकंजा

DCP अतुल झेंडे ने बताया कि फायरिंग के पीछे के कारणों और आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यह घटना एक बार फिर कल्याण में बढ़ती गैंगवार और अपराध की घटनाओं को लेकर सवाल खड़े कर रही है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

DCP की मौजूदगी में आरोपियों को कराई उठक-बैठक

वहीं, फायरिंग की इस घटना के बाद एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में तो ले लिया लेकिन हैरानी की बात ये है कि DCP की मौजूदगी में चारों आरोपियों को हाथों में रस्सी बांधकर उठक बैठक करवाई गई, जो कि मोरल पुलिसिंग है और इसके लिए कानूनन इजाजत नहीं होती वो भी इतने गंभीर अपराध में।

मुंबई में दिनदहाड़े चाकूबाजी की वारदात

इससे पहले 7 जून को मुंबई में अप्पा पाड़ा इलाके के पास एक शख्स ने चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया। इस जानलेवा अटैक में 1 युवक की मौत हो गई और 3 लोग जख्मी हो गए। चाकू से किए गए इस हमले में आकाश धोत्रे नामक 28 साल के युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को पकड़ लिया है।

(रिपोर्ट- सुनील शर्मा)

यह भी पढ़ें-

चंद सेकंड में गाड़ी से गायब हो गया 500000 रुपये से भरा बैग, नागपुर से हैरान कर देने वाला Video आया सामने

रोड पर थूकने से रोका तो कैब चालक ने बुजुर्ग की कर दी बेरहमी से पिटाई, अब एकनाथ शिंदे ने दे दिया सख्त आदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।