1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग, केंद्र सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग, केंद्र सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

 Reported By: Saket Rai Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 26, 2026 08:21 pm IST,  Updated : Feb 26, 2026 09:13 pm IST

महाराष्ट्र विधानपरिषद में भाजपा के MLC प्रसाद लाड ने वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग उठाई है। जानकारी के मुताबिक, इस बारे में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

vd savarkar bharat ratna- India TV Hindi
सावरकर को भारत रत्न देने की मांग। Image Source : X (@DEV_FADNAVIS)

भारतीय जनता पार्टी के नेता और MLC प्रसाद लाड ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधान परिषद में स्वतंत्र वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग रखी है। जानकारी के मुताबिक, विधान परिषद में इस मांग को सर्व सम्मति से पारित कर के केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। बता दें कि 26 फरवरी को विनायक दामोदर सावरकर की जयंती मनाई जाती है। ऐसे में इस खास दिन पर ही उन्हें भारत रत्न देने की मांग उठी है।

वीर सावरकर से ब्रिटिश सरकार डरती थी- प्रसाद लाड

भाजपा नेता प्रसाद लाड ने कहा-“आज स्वातंत्र्य वीर सावरकर की पुण्यतिथि है, इस अवसर पर हमें और देश को आजादी दिलाने के लिए अपना बलिदान दिया, ऐसे महापुरुषों को कोई भी भारतीय नागरिक कभी नहीं भूल सकता। स्वातंत्र्य वीर सावरकर के लेखन और कविताओं से ब्रिटिश सरकार भी डरती थी। उन्हें भारत रत्न दिया जाना चाहिए।"

प्रधानमंत्री के पास भेजा जाएगा प्रस्ताव- प्रसाद लाड

बीजेपी नेता प्रसाद लाड ने कहा- “वीर सावरकर को भारत रत्न देने के संबंध में हमने सभागृह में प्रस्ताव रखा था। इस दौरान विपक्ष ने हंगामा करने की कोशिश की। वे इस विषय को जनता तक नहीं पहुंचने देना चाहते थे। लेकिन सभापति ने हमें इस प्रस्ताव को रखने का अवसर दिया। उस समय मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने मेरे पत्र पर सकारात्मक रुख दिखाया और कहा कि इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाया जाएगा। सभापति ने सहमति जताई है कि वीर सावरकर को भारत रत्न देने के इस प्रस्ताव को देश के प्रधानमंत्री के पास भेजा जाएगा। आने वाले दिनों में यह प्रस्ताव पारित होगा और हमें पूरा विश्वास है कि स्वातंत्र्य वीर सावरकर को भारत रत्न का सम्मान मिलेगा।"

राहुल गांधी सावरकर का अपमान करते हैं- प्रसाद लाड

बीजेपी नेता प्रसाद लाड ने आगे कहा- “कांग्रेस ने कई वर्षों तक शासन किया, लेकिन उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान के मुद्दे को उचित महत्व नहीं दिया। आज भी राहुल गांधी वीर सावरकर का अपमान करते हैं। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए पूरी निष्ठा के साथ सावरकर के सम्मान के पक्ष में खड़ी है। हमें विश्वास है कि आने वाले समय में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।”

ये भी पढ़ें- किस्सा: जब लंदन में सावरकर ने गांधी को खाने पर बुलाया लेकिन उन्हें भूखा रहना पड़ा, नॉनवेज ना खाने पर हुआ था मजाक

'वीर सावरकर को वह पहचान कभी नहीं मिली जो...', शाह ने अंडमान में किया प्रतिमा का अनावरण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।