1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: दो दिन में ठीक हुए कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज, 704 लोगों को किया गया डिस्चार्ज

महाराष्ट्र: दो दिन में ठीक हुए कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज, 704 लोगों को किया गया डिस्चार्ज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 06, 2020 08:03 pm IST,  Updated : May 06, 2020 08:04 pm IST

महाराष्ट्र में पिछले दो दिन में 700 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज इलाज के बाद ठीक होकर घर चले गए हैं। यह पहला मौका है जब राज्य में दो दिन के भीतर इतनी ज्यादा संख्या में कोरोना के मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं।

महाराष्ट्र: दो दिन में ठीक हुए कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज, 704 लोगों को किया गया डिस्चार्ज- India TV Hindi
महाराष्ट्र: दो दिन में ठीक हुए कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज, 704 लोगों को किया गया डिस्चार्ज Image Source : PTI

मुंबई: महाराष्ट्र में पिछले दो दिन में 700 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज इलाज के बाद ठीक होकर घर चले गए हैं। यह पहला मौका है जब राज्य में दो दिन के भीतर इतनी ज्यादा संख्या में कोरोना के मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। बीते दो दिनों में कुल 704 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है, इनमें से सोमवार को 350 और मंगलवार को 354 लोग डिस्चार्ज हुए।

राज्य में कुल 2819 लोग कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। बता दें कि महाराष्ट्र में पहली बार 9 मार्च को कोरोना वायरस का पहला केस मिला था, जिसके बाद हर दिन के साथ राज्य में संक्रमण के मामले बढ़ते ही चले गए और अब महाराष्ट्र देश का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य बन चुका है।

9 मार्च के बाद राज्य में लगातार कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस सामने आने लगे। लेकिन, फिर 15 दिन बाद 25 मार्च को राज्य से थोड़ी राहत भरी खबर आई। यहां पहली बार कोई कोरोना वायरस का मरीज ठीक हुआ। 25 मार्च को पुणे में दो कोरोना के मरीजों को स्वस्थ मानकर डिस्चार्ज किया  गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।