1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: पुणे में तहसीलदार के ऑफिस से चोरी हुआ EVM उपकरण, CCTV में कैद हुई घटना

महाराष्ट्र: पुणे में तहसीलदार के ऑफिस से चोरी हुआ EVM उपकरण, CCTV में कैद हुई घटना

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Feb 06, 2024 03:56 pm IST,  Updated : Feb 06, 2024 06:40 pm IST

महाराष्ट्र के पुणे में तहसीलदार के ऑफिस से ईवीएम का उपकरण चोरी हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। घटना में शामिल तीन लोगों को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई है।

EVM- India TV Hindi
तहसीलदार के ऑफिस से चोरी Image Source : SOCIAL MEDIA

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुणे जिले में तहसीलदार के ऑफिस से ईवीएम का उपकरण चोरी हो गया है। अज्ञात लोगों ने एक राजस्व अधिकारी के ऑफिस से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का एक उपकरण और कुछ लेखन सामग्री कथित तौर पर चुरा ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।

सीसीटीवी सामने आया

चोरी की इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना ससवाड में तहसीलदार के कार्यालय में हुई।

पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने कहा,''ईवीएम मशीन का एक उपकरण और कागजों के कुछ बंडल चोरी हुए हैं। इस घटना में शामिल तीन लोगों को पकड़ने के लिए दल तैनात किए गए हैं।''

उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में ससवाड पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कर लिया गया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें: 

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और सुरजेवाला पर कोर्ट ने लगा दिया जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला

हेट स्पीच मामले में पुलिस ने अजहरी को कोर्ट में किया पेश, कई मामले हैं दर्ज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।