1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. जमीन के लिए इतना गिर गए बेटे..., पिता को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा, दर्दनाक घटना का VIDEO वायरल

जमीन के लिए इतना गिर गए बेटे..., पिता को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा, दर्दनाक घटना का VIDEO वायरल

 Reported By: Saket Rai Written By: Subhash Kumar
 Published : Sep 02, 2026 02:46 pm IST,  Updated : Sep 02, 2026 02:46 pm IST

महाराष्ट्र के इंदापुर में जमीन को लेकर विवाद में बेटों ने पिता को ही बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में बेटों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

pune father beaten sons land dispute- India TV Hindi
बेटों ने की पिता की बेरहमी से पिटाई। Image Source : REPORTER

भारत में अक्सर अनेक राज्यों से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबरें सामने आती रहती हैं। कई बार लोग लालच में खून के रिश्तों को भी भूल जाते हैं और अपने ही लोगों को नुकसान पहुंचाने से पीछे नहीं हटते। महाराष्ट्र के पुणे से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां इंदापुर इलाके का एक दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दो बेटे अपने ही पिता को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

सामने आई जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के इंदापुर में एक पिता को उसके अपने ही बेटों ने सड़क पर बुरी तरह से पीटा। जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना जमीन के झगड़े को लेकर सामने आई है। ये पूरी घटना इंदापुर शहर के पास सलीम लॉन्स इलाके में हुई है। जिसे पीटा गया उस पीड़ित की पहचान 65 साल की आयु के तुकाराम राउत नाम के शख्स के तौर पर की गई है। तुकाराम के बेटों ने उनकी पिटाई की है।  बेटों ने सड़क पर लकड़ी के डंडों से बुजुर्ग पिता को यह कहते हुए पीटा है कि उनके पिता ने उनकी मां अंजना राउत के नाम पर जो जमीन थी वो क्यों बेची। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

इस पूरी घटना की शिकायत पुलिस के पास भी पहुंची है। पुलिस द्वारा पीड़ित तुकाराम राउत की शिकायत पर इंदापुर पुलिस स्टेशन में दोनों आरोपी बेटों संजय तुकाराम राउत और राजेंद्र तुकाराम राउत के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है। दूसरी ओर इस घटना ने इंसानियत और रिश्तों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

दिल्ली में भी रिश्तों का कत्ल

आपको बता दें कि रिश्तों के कत्ल का एक उदाहरण दिल्ली में भी देखने को मिला। यहां एक भांजी पर सोने के लालच में अपने मौसा की हत्या कराने का आरोप लगा है। रोहिणी इलाके में राकेश खन्ना ने 80 लाख में फ्लैट बेचा था और उस रकम से सोना खरीदा था। परिवार की करीबी सिमरन ने अपने प्रेमी हिमांशु और दो अन्य साथियों चिराग व पारस के साथ मिलकर हत्या की वारदात की योजना बनाई।

ये भी पढ़ें- चलती ट्रेन में बर्थ पर दीपक जलाकर पूजा करने वाले यात्री पर हुआ एक्शन, मध्य रेलवे ने दी जानकारी

महाराष्ट्र ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक मामले में कैंडिडेट ऋतुजा पाटिल हिरासत में, शक से बचने के लिए गलत किए थे 10 सवाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।