1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मृत पिता की डिग्री पर इलाज कर रहा था फर्जी डॉक्टर, पुलिस ने की कार्रवाई

मृत पिता की डिग्री पर इलाज कर रहा था फर्जी डॉक्टर, पुलिस ने की कार्रवाई

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 28, 2025 03:37 pm IST,  Updated : Feb 28, 2025 05:45 pm IST

महाराष्ट्र के नागपुर में फर्जी डॉक्टर मृत पिता की डिग्री पर इलाज कर रहा था। महानगरपालिका और पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS

महाराष्ट्र के नागपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक फर्जी डॉक्टर पर कार्रवाई की है। वह अफने मृत पिता की डिग्री का इस्तेमाल कर के लोगों का इलाज कर रहा था। पिता की डिग्री पर उपचार करने वाला फर्जी चिकित्सक पर नागपुर महानगरपालिका और पुलिस ने दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक, फर्जी डॉक्टर के पिता की मृत्यु 1.5 साल पहले हो गई थी। महाराष्ट्र काउंसिल ऑफ इंडिया मेडिसिन ने इस मामले में जांच का आदेश दिया था।

क्या है पूरा मामला?

नागपुर में महानगरपालिका एवं पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई को अंजाम देते हुए फर्जी डॉक्टर पर कार्यवाही की है। हैरान कर देने वाली बात यह थी कि मृत पिता की डिग्री पर उपचार करने वाला फर्जी चिकित्सक वहां पर प्रैक्टिस कर रहा था। उसके पिता की मृत्यु लगभग डेढ़ साल पहले हो गई थ। फर्जी चिकित्सक जैद अंसारी पिता के मौत के बाद से यहां पर प्रैक्टिस कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने जब वहां पर दबीश दी तो वहां पर बड़े पैमाने पर इंजेक्शन, दवाइयां, सलाइन पाये गये हैं।

महाराष्ट्र काउंसिल आफ इंडिया मेडिसिन को शिकायत मिली

महानगरपालिका के शिकायत पर नागपुर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। मोमिनपुरा के अंसार नगर में बीयूएमएस डिग्री वाले साजिद अंसारी प्रैक्टिस करते थे। करीब डेढ़ साल पहले उनकी मौत हो गई। इसके बाद क्लिनिक पर पिता का नाम का बोर्ड लगाकर बेटा जैद अंसारी परिसर के नागरिकों का इलाज कर रहा था। इस मामले में किसी अज्ञात नागरिक ने महाराष्ट्र काउंसिल आफ इंडिया मेडिसिन को शिकायत भेजी थी।

पुलिस ने क्लीनिक पर दबिश दी

शिकायत मिलने के बाद महानगरपालिका एवं नागपुर पुलिस ने क्लीनिक पर दबिश दी। क्लीनिक के बोर्ड पर पिता साजिद अंसारी और बहन के बीएएमएस डिग्री का उल्लेख मिला। महानगरपालिका, पुलिस को फर्जी चिकित्सक ने बहन की प्रोविजनल डिग्री के आधार पर प्रैक्टिस की जानकारी दी। नागपुर के गांधी बाग जोन अंतर्गत मोमिनपुरा के अंसार नगर में मृत पिता और कामठी में अप्रेंटिसशिप कर रही बहन की प्रोविजनल डिग्री के आधार पर नागरिकों का इलाज करने वाले फर्जी डॉक्टर पर मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- पुणे रेप केस पर सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले- आरोपी हुआ गिरफ्तार, सच सबके सामने आएगा

भाई ने पैसे देने से मना किया तो दरिंदे बेटे ने पार की हद, बूढ़ी मां पर फेंकी जलती लकड़ी; बाइक को भी जलाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।