1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में सामने आए Coronavirus के 14,361 नए मामले, 331 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में सामने आए Coronavirus के 14,361 नए मामले, 331 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 28, 2020 10:50 pm IST,  Updated : Aug 28, 2020 10:50 pm IST

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में 331 मरीजों की मौत हो गयी जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 23,775 तक पहुंच गयी। वहीं इस वायरस की वजह से राज्य में 14,361 नए मामले सामने आए और इसके साथ संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,47,995 हो गयी।

Maharashtra reports 14,361 new Coronavirus cases, 331 deaths- India TV Hindi
Maharashtra reports 14,361 new Coronavirus cases, 331 deaths Image Source : PTI

मुंबई: महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में 331 मरीजों की मौत हो गयी जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 23,775 तक पहुंच गयी। वहीं इस वायरस की वजह से राज्य में 14,361 नए मामले सामने आए और इसके साथ संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,47,995 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी 1,80,718 लोग वायरस से संक्रमित हैं। 

Related Stories

इस बीच स्वस्थ होने के बाद 11,607 लोगों को छुट्टी दे दी गई। स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 5,43,170 हो गई है। राज्य की राजधानी मुंबई में दिन में संक्रमण के 1,217 नए मामले सामने आए और 30 मरीजों की मौत हो गयी। शहर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,42,108 तक पहुंच गई वहीं 30 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 7,565 हो गया।

उन्होंने कहा कि मुंबई में अभी 19,407 लोग वायरस से संक्रमित हैं। पुणे शहर में शुक्रवार को 1,795 नए मामले सामने आए और 22 मरीजों की मौत हो गयी। पुणे में अब तक 2,475 लोगों की मौत हो चुकी है। ठाणे डिविजन में 3,296 नए मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,24,167 हो गयी। इस क्षेत्र में अब तक 12,595 लोगों की मौत हो चुकी है। 

नासिक डिविजन में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 90,223 हो गयी है जबकि मृतकों की संख्या 2,205 है। पुणे डिविजन में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,96,183, है जबकि 5,040 लोगों की मौत हुयी है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 331 मरीजों की मौत होने की जानकारी मिली। 

इनमें से 248 मरीजों की मौत पिछले 48 घंटों में हुईं जबकि अन्य 47 मरीजों की मौत पिछले एक सप्ताह में हुई। एक अधिकारी ने बताया कि बाकी 36 मौतें एक सप्ताह से भी पहले हुई थीं, लेकिन उन्हें अब आंकड़ों में शामिल किया गया है। राज्य में अब तक 39,32,522 परीक्षण किए गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।