1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. करंट लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, हादसे से दहल गया सतारा जिला

करंट लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, हादसे से दहल गया सतारा जिला

 Reported By: Saket Rai Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jul 08, 2026 04:14 pm IST,  Updated : Jul 08, 2026 05:08 pm IST

महाराष्ट्र के जिले में बड़ा हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया है कि जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में।

maharashtra satara electrocution death- India TV Hindi
सतारा में दर्दनाक हादसा। Image Source : REPORTER

महाराष्ट्र के सतारा जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। जिले के फलटन तालुका के खामगांव में बिजली का करंट लगने से पारधी समुदाय के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक दंपति और उनके दो बच्चे शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, घर के सामने बिजली के केबल का तार छूने से ये पूरा हादसा हुआ। एक दूसरे को बचाने की कोशिश में एक ही परिवार के 4 लोगों की करंट लगने से मौत हो गई है। सभी 4 लोगों की मौके पर ही मौत की बात कही जा रही है।

कैसे हुआ ये दर्दनाक हादसा?

PTI के मुताबिक, पुलिस ने सतारा के फलटण में हुए इस हादसे की बारे में जानकारी दी है। दरअसल, ये पूरी घटना गांव में सुबह करीब छह बजे हुई। इस हादसे को लेकर फलटण थाने के एक अधिकारी ने कहा- प्रारंभिक जांच से ऐसा लग रहा है कि परिवार घर के बाहर बिजली के एक तार के संपर्क में आ गया और उन्हें बिजली का झटका लगा। हमें घर के बाहर एक बिजली का तार पड़ा हुआ मिला। आशंका है कि तार के संपर्क में आने से एक व्यक्ति को बिजली का झटका लगा और परिवार के बाकी सदस्य उसे बचाने के लिए दौड़े होंगे जिससे उन्हें भी बिजली का झटका लग गया।" अधिकारी ने आगे कहा कि परिवार के चारों लोगों की मौत मौके पर ही हो गई।

मृतकों की पहचान सामने आई

सतारा में हुए इस दर्दनाक हादसे में करंट लगने के कारण जान वालों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। इन सभी मृतकों की पहचान भी सामने आ गई है। मृतकों की पहचान किसोराडे शिंदे, सचिन शिंदे, गगया शिंदे और अर्चना शिंदे के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही फलटन पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई की। पुलिस ने इस घटना को लेकर दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी हुई है। करंट लगने के कारण हुए इस दर्दनाक हादसे और एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

ये भी पढ़ें- नवी मुंबई में अंडरग्राउंड तार में उतरा करंट, रोड पर पैर रखते ही झुलस गईं 2 लड़कियां, देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।