1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मनसुख मामले में बड़ा खुलासा, 'सचिन वाजे ने किया था सब कुछ संभालने का वादा'

मनसुख मामले में बड़ा खुलासा, 'सचिन वाजे ने किया था सब कुछ संभालने का वादा'

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Mar 22, 2021 02:25 pm IST,  Updated : Mar 22, 2021 02:25 pm IST

एंटीलिया के बाहर विस्फोटक वाली स्कॉर्पियो मिलने के 2 दिन बाद मनसुख हिरेन और उनके भाई विनोद के बीच जो बातचीत हुई थी उसकी रिकॉर्डिंग सामने आई है।

मनसुख मामले में बड़ा...- India TV Hindi
मनसुख मामले में बड़ा खुलासा, "सचिन वाजे पर था सबकुछ संभालने का भरोसा" Image Source : FILE PHOTO

मुंबई: उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर से बरामद विस्फोटक से भरी स्कॉर्पियो के कथित मालिक मनसुख हिरेन की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें कि एंटीलिया के बाहर विस्फोटक वाली स्कॉर्पियो मिलने के 2 दिन बाद मनसुख और उनके भाई विनोद के बीच जो बातचीत हुई थी उसकी रिकॉर्डिंग सामने आई है। बातचीत के मुताबिक सचिन वाजे ने मनसुख से कहा था कि वह किसी भी हाल में पुलिस के सामने उसका नाम न लें और न ही यह खुलासा करे कि वे खुद स्कॉर्पियो चलाते हैं। वाजे ने हिरेन को भरोसा दिया था कि एंटीलिया मामले की वही जांच कर रहा है और सबकुछ संभाल लेगा।

मनसुख और उसके भाई के बीच जो बात हुई थी उसकी रिकॉर्डिंग महाराष्ट्र एटीएस के पास है। बातचीत से साफ पता चलता है कि विनोद चाहते थे कि मनसुख पूछताछ के दौरान वाजे का नाम ले लेकिन मनसुख ने ऐसा नहीं किया क्योंकि वाजे ने ऐसा करने से मना किया था।

रिकॉर्डिंग में जब विनोद पूछ रहे हैं- क्या नींद हो गई, क्या हुआ? इस पर मनसुख बोलते है कि अब नहीं जाना पड़ेगा। फिर विनोद पूछते हैं क्या बताते थे, यह बताया कि गाड़ी को वाजे भी चलाते थे तब मनसुख ने कहा-नहीं बताया। फिर विनोद पूछते हैं-क्यो नहीं लिखवाया इस पर मनसुख कहते हैं- साहब ( सचिन वाजे) चाहते थे कि गाड़ी चलाने की जानकारी किसी को मत बताना इसलिए मैने स्टेटमेंट में नहीं बताया।

इस बातचीत में आगे विनोद कहते हैं-इसपर कोई गड़बड़ी तो नहीं होगी तब मनसुख जवाब देते हैं- कुछ नहीं होगा, साहब के पास ही पूरा मामला है। जिसके बाद विनोद कहते हैं-एटीएस वाले भी जानकारी निकालेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।