1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. "मराठी बोलो तो ही पैसे देंगे...", मुंबई में ग्राहक ने पिज्जा डिलीवरी बॉय से किया भाषा को लेकर विवाद; देखें VIDEO

"मराठी बोलो तो ही पैसे देंगे...", मुंबई में ग्राहक ने पिज्जा डिलीवरी बॉय से किया भाषा को लेकर विवाद; देखें VIDEO

 Reported By: Sachin Chaudhary, Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : May 13, 2025 05:20 pm IST,  Updated : May 13, 2025 05:20 pm IST

मुंबई में एक बार फिर भाषा विवाद का मामला सामने आया है, यहां एक कस्टमर ने एक पिज्जा डिलीवरी बॉय को मराठी नहीं आने के कारण पिज्जा के पैसे देने से इनकार कर दिया।

mumbai- India TV Hindi
भाषा विवाद करते कपल Image Source : INDIA TV

देश में जहां एक ओर भारत आतंकवाद से लड़ रहा है तो अंदरूनी लोग अभी जात, धर्म और भाषा को मुद्दा बना आपस में भी विवाद कर रहे हैं। ताजा मामला मुंबई से सामने आ रहा है, जहां एक ग्राहक ने डिलीवरी बॉय से पिज्जा भी लेने से इनकार कर दिया और पिज्जा डिलवरी बॉय को ग्राहक ने पैसे देने से मना कर दिया क्योंकि उसे मराठी नहीं आती।

पिज्जा लेने से किया इनकार और नहीं दिए पैसे

मिली जानकारी के मुताबिक, भांडुप इलाके में साईं राधे नाम की बिल्डिंग में डोमिनोज़ पिज्जा के डिलीवरी बॉय रोहित लेवरे सोमवार की रात यानी 12 मई पिज्जा डिलीवर करने गया था, लेकिन कस्टमर ने उसे मराठी नहीं आने को लेकर बवाल कर दिया और कहा कि मराठी बोलो तो ही पैसे देंगे। हालांकि कस्टमर ने पिज्जा रख लिया और पैसे देने में नाटक करने लगे। डिलीवरी बॉय ने इसका एक वीडियो भी बनाया, जिसमें एक पुरुष और महिला उससे भाषा को लेकर विवाद कर रहे हैं।

कपल ने डिलीवरी बॉय से किया भाषा विवाद

डिलीवरी बॉय रोहित लेवरे से महिला कस्टमर ने कहा कि पैसे चाहिए तो मराठी बोलनी पड़ेगी, वीडियो में महिला साफ-साफ कहती हुई सुनाई दे रही है, "मराठी बोलो तो ही पैसे देंगे।" वहीं, डिलीवरी बॉय कह रहा कि उसे मराठी नहीं आती जबरदस्ती क्यों कर रहे हैं। अगर आर्डर में कोई दिक्कत है तो बताएं। 

डिलीवरी बॉय ने यह पूरा मामला अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो में कस्टमर कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि मराठी में ही बात करनी होगी। जिसके बाद में डिलीवरी बॉय को बिना पैसे के ही लौटना पड़ा। अब यह वीडियों सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें:

क्या साथ आने वाले हैं एकनाथ शिंदे और राज ठाकरे? शिवतीर्थ पर पहुंचे शिवसेना के नेता

पालघर के दंपति की फिलीपीन में हुई मौत, सड़क हादसे में गई जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।