1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबईः घर से खेलने निकले बच्चे का धड़ से अलग सिर मिला, एक महीने से था लापता

मुंबईः घर से खेलने निकले बच्चे का धड़ से अलग सिर मिला, एक महीने से था लापता

 Reported By: Suraj Ojha Edited By: Mangal Yadav
 Published : Mar 05, 2024 07:31 pm IST,  Updated : Mar 05, 2024 07:47 pm IST

बच्चे का शव वडाला ट्रक टर्मिनस के पास एक खाड़ी से बरामद किया गया। लड़का 28 जनवरी से अपने घर से लापता था। उसके शव की पहचान उसके पिता ने उसके जूते की मदद से की। सूत्रों ने

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : DEMO

मुंबई के वडाला इलाके में 12 वर्षीय बच्चे का धड़ से अलग मिला सिर मिला है। बच्चा पिछले एक महीने से लापता था और अब उसका शव बरामद हुआ। बच्चे की पहचान संदीप के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बच्चा मां से यह कहकर घर से निकला था कि वह खेलने जा रहा है। जब वह एक घंटे के बाद घर वापस नहीं आया तो परिजन ढूंढ़ने लगे। ढूढ़ने पर जब बच्चा नहीं मिला था 29 जनवरी को मिसिंग की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने IPC की धारा 363 के तहत अज्ञात शख़्स के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी।

 28 जनवरी से घर से लापता था बच्चा

मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे का शव वडाला ट्रक टर्मिनस के पास एक खाड़ी से बरामद किया गया। लड़का 28 जनवरी से अपने घर से लापता था। उसके शव की पहचान उसके पिता ने उसके जूते की मदद से की। सूत्रों ने यह भी बताया कि संदीप का धड़ कल मिला था। बॉडी बहुत हद तक डीकंपोज़ हो चुकी है। मुंबई पुलिस के जोन 4 के डीसीपी प्रशांत कदम ने बताया की हमने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गये हैं।

बच्चे का शव मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर किसने मासूम बच्चे से दुश्मनी निकाली है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।