1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई के घाटकोपर में आग का गोला बनी इमारत, एक व्यक्ति की गई जान

मुंबई के घाटकोपर में आग का गोला बनी इमारत, एक व्यक्ति की गई जान

 Reported By: Rajiv Singh Edited By: Swayam Prakash
 Published : Dec 17, 2022 04:39 pm IST,  Updated : Dec 17, 2022 04:55 pm IST

मुंबई के घाटकोपर में पारेख अस्प्ताल के पास भीषण आग लगने की खबर है। जैसे ही आग की खबर मिली तो दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

घाटकोपर में एक इमारत में लगी आग- India TV Hindi
घाटकोपर में एक इमारत में लगी आग Image Source : ANI

मुंबई के घाटकोपर में पारेख अस्प्ताल के पास भीषण आग लगने की खबर है। ये आग शनिवार दोपहर करीब 2 बजे लगी। जिस इमारत में आग लगी वह ग्राउंड प्लस 6 मंजिला बिल्डिंग है। आग लगने के बाद जब इमारत के लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो 22 लोगों को पास के ही पारेख अस्प्ताल में भर्ती कराया गया। जैसे ही आग की खबर मिली तो दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

पारेख अस्पताल से दूसरे अस्पताल शिफ्ट किए गए मरीज, एक की मौत

बताया जा रहा है कि विश्वास नाम की इमारत के मीटर रूम से आग फैली। विश्वास बिल्डिंग में स्थित जूनो पिज्जा रेस्तरां में आग लगने की घटना के बाद 22 लोगों को पारेख अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में इन मरीजों को सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के चलते दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। मुंबई के घाटकोपर इलाके में इस आग की घटना में 46 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाकी के 3 अन्य घायल राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

मीटर बॉक्स में लगी थी आग
हालांकि आग लगने के कुछ घंटों बाद दमकल विभाग ने आग कर काबू पा लिया है। आग बुझाने के बाद कूलिंग का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि आग इमारत के एंट्रेंस पर मौजुद मीटर बॉक्स में लगी थी। इसी के बगल में पारेख अस्प्ताल की इमारत सटी हुई है। मुंबई फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि इस घटना को लेकर जांच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।