1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई: देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाकर बीजेपी नेताओं के निशाने पर आए मराठा नेता मनोज जरांगे

मुंबई: देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाकर बीजेपी नेताओं के निशाने पर आए मराठा नेता मनोज जरांगे

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Sudhanshu Gaur
 Published : Feb 26, 2024 10:08 am IST,  Updated : Feb 26, 2024 10:08 am IST

महाराष्ट्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस सुसंस्कृति और संयमी नेता हैं। उन्होंने कभी जात-पात की राजनीति नहीं की है।

Maharashtra Politics- India TV Hindi
बीजेपी नेताओं के निशाने पर आए मराठा नेता मनोज जरांगे Image Source : INDIA TV

मुंबई: महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर राजनीति सातवें आसमान पर है। नेताओं में जुबानी जंग तेज है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल द्वारा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद आक्रामक को गई है। मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहे मनोज जरांगे  पाटिल द्वारा DCM देवेंद्र फडणवीस पर उन्हें जान से मारने जैसे गंभीर आरोप लगाने पर भारतीय जनता पार्टी काफी ज्यादा आक्रामक हो गई है। 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने पलटवार करते हुए कहा कि जरांगे पार्टी ने जिस भाषा का उपयोग किया है वह महाराष्ट्र और भारतीय जनता पार्टी सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जारांगे के इस बयान के पीछे कौन है, उनके इस बयान की स्क्रिप्ट किसने लिखी, यह भी जांच का विषय है। 

देवेंद्र फडणवीस सुसंस्कृत और संयमी नेता- BJP

महाराष्ट्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस सुसंस्कृत और संयमी नेता हैं। उन्होंने कभी जात-पात की राजनीति नहीं की है। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने मराठा समाज को आरक्षण दिया और उसे उच्च न्यायालय में भी टिकाया। मनोज जरांगे सही सलामत रहें इसके लिए उन्होंने सुरक्षा देने का काम भी फडणवीस ने किया। उनके जैसे निष्कलंक व्यक्ति पर आरोप करना ठीक नहीं है।

विपक्ष ने मराठा समुदाय को आरक्षण से वंचित रखा- बीजेपी 

बावनकुले ने कहा कि जरांगे सागर बंगले पर जा रहे हैं। इसमें देवेंद्र फडणवीस की क्या गलती है। बावनकुले ने विपक्ष पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जिन्होंने 40 साल मराठा समाज को आरक्षण से वंचित रखा, जिन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में आरक्षण टिकने नहीं दिया। ऐसे उद्धव ठाकरे के बंगले पर जाकर सवाल पूछना चाहिए। देवेंद्र फडणवीस पर किया गया आरोप मराठा समाज को भी मान्य नहीं है और महाराष्ट्र की जनता को भी मान्य नहीं है। देवेंद्र हमारे के नेतृत्व है उनका अपमान भारतीय जनता पार्टी सहन नहीं करेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।