1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई सीरियल ब्लास्ट का दोषी सलीम कुत्ता जेल चला रहा वसूली का धंधा, एसआईटी ने शुरू की जांच

मुंबई सीरियल ब्लास्ट का दोषी सलीम कुत्ता जेल चला रहा वसूली का धंधा, एसआईटी ने शुरू की जांच

 Reported By: Suraj Ojha, Edited By: Avinash Rai
 Published : Dec 15, 2023 08:37 pm IST,  Updated : Dec 15, 2023 08:39 pm IST

मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी सलीम कुत्ता का नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। दरअसल अब यह जानकारी सामने आई है कि वह जेल से ही वसूली और धमकी के धंधे को चला रहा है, जिसके लिए वह छोटा शकील के नाम का सहारा ले रहा है।

Mumbai serial blasts convict Salim kutta runs extortion business in FROM jail SIT starts investigati- India TV Hindi
मुंबई पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : PTI

साल 1993 में मुंबई में सीरियल बम धमाके हुए थे। इस मामले में अब नई जानकारी सामने आई है। बम धमाके के दोषी सलीम कुत्ता का नाम महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर गूंजने लगा है। सूत्रों ने बताया कि दोषी मोहम्मद सलीम मीरा शेख उर्फ सलीम कुत्ता जेल में बैठकर वसूली के धंधे को चलाता था। वह लोगों के डराने के लिए अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के नाम का भी इस्तेमाल करता था। महाराष्ट्र पुलिस के सूत्रों ने बताया कि सलीम कुत्ता जेल में रहकर ही वसूली का रैकेट चलाता है। वह छोटा शकील के नाम पर बिल्डर और व्यापारियों को धमकाकर पैसों की मांग करता है। बता दें कि इस मामले में अब एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है।

Related Stories

जेल में बैठकर धमकी देता था सलीम कुत्ता

सूत्रों ने बताया कि जेल में रहकर सलीम धमकी देता था और उसकी धमकी देने के  बाद जेल से बाहर बैठे सलीम के गुर्गे उन पैसों की वसूली करते थे। सूत्रों ने यह भी बताया कि व्यापारी और बिल्डर सलीम कुत्ता के डर की वजह से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाते थे। पुलिस ने ऐसे तमाम लोगों से आगे बढ़कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की अपील की है ताकि मामले की आगे जांच की जा सके। बता दें कि इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब महाराष्ट्र जेल अधिकारियों से संपर्क किया गया। जेल अधिकारियों ने इंडिया टीवी से बात करते हुए बताया कि साल 2016 के बाद से सलीम कभी भी जेल के बाहर नहीं आया। इसका मतलब है कि वह जेल में ही है और उसे किसी भी तरह का पेरोल नहीं मिला है। 

मुंबई ब्लास्ट में है दोषी

बता दें कि 1993 में हुए सीरियल बम धमाके की जांच पहले मुंबई पुलिस कर रही थी। हालांकि बाद में इसे सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया था। मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया कि हम ऐसे दोषियों की मूवमेंट पर नजर रखते हैं कि वो जेल से कब बाहर आते हैं और कब दोबारा जेल में जाते हैं। ऐसे में सूत्रों ने दावा किया कि 14 अप्रैल 2022 से 14 मई 2022 तक सलीम जेल से पेरोल पर बाहर आया था। इसके अलावा उसे 2022 से लेकर 2012 के बीच में 4 महीने की पेरोल मिल चुकी है। सूत्रों ने यह भी दावा किय कि सलीम की कन्विक्शन के बाद से वो लगभग 10 साल तक औरंगाबाद जिले की जेल में था। बिना किसी कारण उसे वहां से पुणे के यरवदा जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। फिलहाल वह यरवदा जेल में बंद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।