1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई
  4. मुंबई में बारिश का कहर, खड़ी लोकल ट्रेन पर गिरा पेड़, सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित

मुंबई में बारिश का कहर, खड़ी लोकल ट्रेन पर गिरा पेड़, सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 06, 2019 11:23 am IST,  Updated : Jul 06, 2019 11:23 am IST

मुंबई में बारिश का कहर पिछले एक हफ्ते से जारी है। शनिवार को भी मुंबई में सुबह से बारिश हो रही है। इस बीच एक पेड़ की कुछ शाखाएं मुलुंड स्टेशन पर खड़ी एक लोकल ट्रेन पर गिर गईं।

Mumbai rains- India TV Hindi
Mumbai rains Image Source : ANI

मुंबई। मुंबई में बारिश का कहर पिछले एक हफ्ते से जारी है। शनिवार को भी मुंबई में सुबह से बारिश हो रही है। इस बीच एक पेड़ की कुछ शाखाएं मुलुंड स्टेशन पर खड़ी एक लोकल ट्रेन पर गिर गईं। जिसके चलते मध्य रेलवे की उपनगरी सेवाएं शनिवार सुबह कुछ देर के लिए बाधित हो गईं। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रेन सेवाएं आधे घंटे के भीतर फिर से बहाल कर दी गईं। मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता सुनील उदासी ने बताया कि यह घटना सुबह सात बजे हुई। 

उन्होंने कहा, ‘‘ इंजीनियरों की हमारी टीम और अन्य कर्मियों ने शाखाओं को हटाया और तारों को ठीक किया। उपनगरीय सेवाएं आधे घंटे में बहाल कर दी गईं और इसका परिचालन पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा। ’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। mumbai से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र