1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. VIDEO: यहां के गणेशोत्सव पंडाल के अध्यक्ष हैं मुस्लिम, सब मिलकर करते हैं गणपति बप्पा की सेवा

VIDEO: यहां के गणेशोत्सव पंडाल के अध्यक्ष हैं मुस्लिम, सब मिलकर करते हैं गणपति बप्पा की सेवा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 22, 2023 03:06 pm IST,  Updated : Sep 22, 2023 03:06 pm IST

डोंबिवली के मुस्लिम समाज का एक युवक अपने हिंदू धर्म के दोस्तों के साथ मिलाकर गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा की स्थापना करता है। यही नहीं पूरे विधि-विधान से गणेश प्रतिमा विसर्जन में शामिल भी होता है।

गणेश चतुर्थी- India TV Hindi
गणेश चतुर्थी

जहां कुछ चंद लोग एक-दूसरे के धर्म पर प्रहार करने से नहीं चूकते वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के डोंबिवली से सामने आया है। यहां मुस्लिम समाज का एक युवक अपने हिंदू धर्म के दोस्तों के साथ मिलाकर गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा की स्थापना करता है। यही नहीं पूरे विधि-विधान से गणेश प्रतिमा विसर्जन में शामिल भी होता है। मुस्लिम युवक पिछले 18 वर्षो से डोंबिवली के शेलार नाका में गणेश प्रतिमा की स्थापना में शामिल होता रहा है और विसर्जन तक आयोजित कार्यक्रम में शामिल रहता है।

सार्वजनिक गणेशोत्सव की शुरुआत

लोकमान्य तिलक ने सभी को एक साथ लाने के उद्देश्य से सार्वजनिक गणेशोत्सव की शुरुआत की थी। यह त्योहार महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश में मनाया जाता है और सभी जाति-धर्म के लोग खुशी-खुशी शिरकत भी करते हैं। कई मंडल अपने अध्यक्षों को बदल देते हैं, जबकि कुछ मंडल अपनी स्थापना के बाद से जिस अध्यक्ष को चुनते हैं उसे ही इस पद पर बने रहने देते हैं। महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल है, जिसकी स्थापना के समय से ही अध्यक्ष मुस्लिम समुदाय का एक व्यक्ति रहा है।

राजू शेख इस मंडल के अध्यक्ष हैं

डोंबिवली पूर्व के शेलार नाका स्थित शिवशंकर नगर मित्र मंडल पिछले 18 वर्षों से सार्वजनिक रूप से गणेशोत्सव मना रहा है। राजू शेख इस मंडल के अध्यक्ष हैं। राजू शेख मंडल कार्यकर्ता के साथ गणपति की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा से लेकर गणराया के भक्तिपूर्ण विसर्जन तक का काम करते हैं। इतना ही नहीं आरती भी की जाती है। शेख के साथ-साथ स्थानीय हिंदू और अन्य मुस्लिम समुदाय के लोग भी भक्ति भाव से गणराया की पूजा करते हैं। शेख ने कहा कि सामाजिक सद्भाव और विश्व में सुख-शांति के लिए भगवान गणेश से प्रार्थना करता हूं।

- डोंबिवली से सुनील शर्मा की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।