1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नागपुर की सरकारी बस में ड्राइवर की सीट के पास मिली संदिग्ध वस्तु, मौके पर पहुंची बम स्क्वॉड की टीम

नागपुर की सरकारी बस में ड्राइवर की सीट के पास मिली संदिग्ध वस्तु, मौके पर पहुंची बम स्क्वॉड की टीम

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Feb 07, 2024 08:36 pm IST,  Updated : Feb 07, 2024 08:36 pm IST

यह संदिग्ध वस्तु गणेशपेठ बस डिपो में वाहन में चालक की सीट के पास मिली। इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और बीडीडीएस के दल तथा श्वान दस्ते को तैनात किया गया।

बस डिपो (प्रतीकात्मक...- India TV Hindi
बस डिपो (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में बुधवार को राज्य परिवहन की एक बस में एक संदिग्ध वस्तु मिली जिसे बाद में बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) निरीक्षण के लिए वहां से दूर ले गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह वस्तु गणेशपेठ बस डिपो में वाहन में चालक की सीट के पास मिली। इसके बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और बीडीडीएस के दल तथा श्वान दस्ते को तैनात किया गया।

अधिकारी ने कहा, ''यह वस्तु विस्फोटक प्रतीत हो रही थी।'' पुलिस ने कहा कि वस्तु के निरीक्षण और इसके निपटान के लिए बीडीडीएस इसे वहां से दूर ले गया।

डिप्टी CM फडणवीस ने क्या कहा?

वहीं, इस मामले में राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''उसमें बारूद जैसे कोई चीज दिख रही है लेकिन उसमें टाइमर या डेटोनेटर जैसा कुछ नहीं था। पुलिस पूरी जानकारी जुटा रही है कि इस बस में कौन-कौन से पैसेंजर थे, ड्राइवर कौन था और कंडक्टर कौन था।''

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।