नांदेड़: महाराष्ट्र नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के नतीजों ने कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल बना दिया है। सत्तारूढ़ महायुति को जहां शानदार जीत मिली, तो वहीं महाविकास अघाड़ी का निराशाजनक प्रदर्शन रहा। इन सबके बीच, नांदेड़ जिले की लोहा नगर परिषद के नतीजों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) को अपनी 'परिवारवादी रणनीति' के कारण करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। भाजपा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के अलावा उनके परिवार के सभी 5 सदस्य चुनाव हार गए हैं।
एक ही परिवार के 6 सदस्य हारे
भाजपा ने लोहा नगर परिषद चुनाव में गजानन सूर्यवंशी को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया था। पार्टी ने रणनीति के तहत उनके परिवार के सदस्यों को भी टिकट दिया था, जिसे विपक्ष (MVA) ने 'वंशवादी राजनीति' करार दिया था। रविवार को आए नतीजों ने विपक्ष के आरोपों पर जनता की मुहर लगा दी। हारने वालों में शामिल हैं:-
- गजानन सूर्यवंशी (अध्यक्ष पद के उम्मीदवार)
- गोदावरी सूर्यवंशी (पत्नी)
- सचिन सूर्यवंशी (भाई)
- सुप्रिया सूर्यवंशी (भाभी)
- युवराज वाघमारे (बहनोई)
- रीना व्यावहारे (भतीजे की पत्नी)
'शरद पवार' ने मारी बाजी
लोहा नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने जीत हासिल की है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस विजयी उम्मीदवार का नाम शरद पवार है। संयोगवश, जहां शरद पवार (अजित गुट) की जीत हुई, वहीं दूसरी ओर दिग्गज नेता शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी NCP (SP) जिले की किसी भी सीट पर जीत दर्ज करने में विफल रही।
ये भी पढ़ें-
CM योगी की सुरक्षा में फिर बड़ी चूक, कार से जैसे ही उतरे सुरक्षा घेरे में घुस गई गाय; फिर.... VIDEO
NH-52 पर मिट्टी में दबा मिला शव, तौलिए से बंधे थे आंख और मुंह; सनसनीखेज हत्या से मचा हड़कंप