1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. न्‍यूज
  4. चेकिंग के दौरान हथियारों से लदी कार बरामद, बदमाशों से संघर्ष में एक अज्ञात शख्स की मौत

चेकिंग के दौरान हथियारों से लदी कार बरामद, बदमाशों से संघर्ष में एक अज्ञात शख्स की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 10, 2019 03:06 pm IST,  Updated : Feb 10, 2019 03:06 pm IST

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार तड़के हथियारों से लदी कार बरामद होने के बाद बदमाशों और पुलिस के बीच संघर्ष हुआ।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुंबई: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार तड़के हथियारों से लदी कार बरामद होने के बाद बदमाशों और पुलिस के बीच संघर्ष हुआ। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि कार में सवार हमलावरों के साथ हुए संघर्ष में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि पुलिस टीम को वाहन के अंदर कुछ विस्फोटक सामग्री और हथियार मिले। 

पुलिस द्वारा बताया गया है कि उलेगांव इलाके में रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे सोलापुर तालुका पुलिस थाना के प्रभारी विजय पाटिल और तीन अन्य पुलिसकर्मी रात में गश्ती अभियान पर थे। उन्होंने एक कार को संदेह के आधार पर रोका, जिसमें चार से पांच लोग सवार थे। जब उन्होंने हथियारों और अन्य चीजों के बारे में पूछताछ की, तो कार में सवार लोगों ने पुलिसकर्मी पर कथित रूप से पत्थर फेंके और हाथापाई भी शुरू कर दी।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि हाथापाई के दौरान, पुलिसकर्मियों में से एक ने कथित रूप से जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिसमें एक वाहन चालक की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हमले में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र