1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नितिन गडकरी ने नागपुर में हजारों लोगों के साथ योग किया, बोले- रोज 2 घंटे योग करता हूं

नितिन गडकरी ने नागपुर में हजारों लोगों के साथ योग किया, बोले- रोज 2 घंटे योग करता हूं

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 21, 2024 08:10 am IST,  Updated : Jun 21, 2024 08:20 am IST

गडकरी ने कहा कि प्रतिदिन कितने भी बिजी शेड्यूल में वो 2 घंटे योग करते हैं। यह खुशी की बात है कि पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिन आज मनाया जा रहा है। मुझे इस बात की खुशी है कि मैं कितने भी बिजी शेड्यूल में रोज सुबह 2 घंटा योगा करता हूं।

Nitin Gadkari- India TV Hindi
नितिन गडकरी Image Source : PTI/X-ANI

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज नागपुर मे हजारों लोगों के बीच योग किया। गडकरी ने कहा मंत्री ,एमएलए, एमपी ,सभी विषयों पर भाषण देते हैं, लेकिन व्यक्तिगत जीवन पर कितना अनुकरण करते हैं, यह लोगों के मन में एक भ्रम रहता है। मुझे इस बात की खुशी है कि मैं कितने भी बिजी शेड्यूल में रोज सुबह 2 घंटा योग करता हूं। 

 नागपुर में विश्व योग दिवस पर नागपुर महानगरपालिका ने यशवंत स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें हजारों की संख्या में योग प्रेमी पहुंचे। जनार्दन स्वामी योगाभ्यासी मंडल और नागपुर महानगरपालिका के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। यशवंत स्टेडियम में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। इनमें महिला, पुरुष, युवा, एनसीसी कैडेट शामिल रहे।

रोजगार का साधन हो सकता है योग

गडकरी ने कहा कि प्रतिदिन कितने भी बिजी शेड्यूल में वो 2 घंटे योग करते हैं। यह खुशी की बात है कि पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिन आज मनाया जा रहा है। हमारे मंत्री, एमएलए, एमपी, सभी विषयों पर भाषण देते हैं लेकिन व्यक्तिगत जीवन पर कितना अनुकरण करते हैं। यह लोगों के मन में एक भ्रम रहता है। मुझे इस बात की खुशी है कि मैं कितने भी बिजी शेड्यूल में रोज सुबह 2 घंटा योगा करता हूं। विश्व में सभी की प्राथमिकता अपने स्वस्थ शरीर की होनी चाहिए, इसलिए निरंतर योग करना चाहिए। नियमित रूप से हम योग करें तो हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नियमित रूप से हमने योग किया तो दवाइयां लेने की जरूरत नहीं है। हमारे यहां से जो योग शिक्षक तैयार होते हैं, जगह-जगह पर क्लासेस भी लेते हैं। योग हमारे युवाओं को रोजगार का साधन भी हो सकता है।

पुराने किले में 5 लाख लोगों ने किया योग

संस्कृति मंत्रालय भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के साथ मिलकर ऐतिहासिक पुराना किला स्थल पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन करेगा। वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में लगभग 5 लाख लोग शामिल होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।