1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मलाड रेलवे स्टेशन पर पढ़ी गई नमाज, VIDEO आया सामने; किरिट सोमैया ने दर्ज करवाई शिकायत

मलाड रेलवे स्टेशन पर पढ़ी गई नमाज, VIDEO आया सामने; किरिट सोमैया ने दर्ज करवाई शिकायत

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Amar Deep
 Published : Mar 14, 2026 02:35 pm IST,  Updated : Mar 14, 2026 02:35 pm IST

मुंबई के मलाड रेलवे स्टेशन पर नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना के बाद बीजेपी नेता किरिट सोमैया ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

रेलवे स्टेशन पर नमाज पढ़ने को लेकर शिकायत दर्ज। - India TV Hindi
रेलवे स्टेशन पर नमाज पढ़ने को लेकर शिकायत दर्ज। Image Source : REPORTER INPUT

मुंबई में सार्वजनिक जगहों पर नमाज पढ़ने का एक और मामला सामने आया है। हाल ही में एयरपोर्ट पर हुए विवाद का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब मलाड स्टेशन के पास नमाज पढ़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक मुंबई के मलाड स्टेशन के रेलवे परिसर में कल नमाज पढ़ी गई। बताया जा रहा है कि ऐसा कई बार किया गया है, ऐसे में इसके खिलाफ बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई है। किरीट सोमैया ने शिकायत दर्ज करवाते हुए ऐसा करने वालों के खिलाफ कारवाई की मांग की है।

रेलवे स्टेशन पर पढ़ी नमाज

दरअसल, मुंबई के मलाड रेलवे स्टेशन पर कुछ लोगों के द्वारा नमाज पढ़े जाने का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। रेलवे स्टेशन पर मौजूद किसी व्यक्ति ने लोगों के द्वारा यहां नमाज पढ़े जाने का वीडियो बना लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 से सटे इलाके में एक अस्थायी शेड बनाकर कुछ लोग नमाज अदा कर रहे हैं। इसी वीडियो के आधार पर अब बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरिट सोमैया ने रेलवे अधिकारियों और पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

किरिट सोमैया ने की शिकायत

बीजेपी नेता किरिट सोमैया का कहना है कि रेलवे परिसर या सार्वजनिक जगहों पर इस तरह से नमाज पढ़ना नियमों के खिलाफ है और इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मुद्दे पर बयान देते हुए किरिट सोमैया ने आरोप लगाया कि मुंबई का “इस्लामीकरण” किया जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या शहर में अलग-अलग तरीकों से सक्रिय हैं और सरकार को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। फिलहाल रेलवे और पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

किरिट सोमैया ने की शिकायत।
Image Source : REPORTER INPUTकिरिट सोमैया ने की शिकायत।

यह भी पढ़ें-

नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड एरिया में घुसी गाय ने मचाया उत्पात; खदेड़ने में पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।