1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पोप फ्रांसिस के जल्द ठीक होने की PM मोदी ने की कामना, अस्पताल में हैं एडमिट

पोप फ्रांसिस के जल्द ठीक होने की PM मोदी ने की कामना, अस्पताल में हैं एडमिट

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 31, 2023 10:08 am IST,  Updated : Mar 31, 2023 10:08 am IST

पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस के उस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही, जिसमें पोप ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना के लिए सभी का आभार जताया था।

पीएम मोदी और पोप फ्रांसिस- India TV Hindi
पीएम मोदी और पोप फ्रांसिस Image Source : FILE PHOTO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ईसाई धर्म गुरु पोप फ्रांसिस के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पिछले कुछ समय से सांस लेने संबंधी दिक्कतों के बाद फ्रांसिस को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनमें श्वसन संक्रमण की पुष्टि हुई थी। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, "पोप फ्रांसिस के अच्छे स्वास्थ्य और जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।"

'अस्पताल में अपने कमरे से काम कर रहे पोप'

प्रधानमंत्री ने पोप फ्रांसिस के उस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही, जिसमें पोप ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना के लिए सभी का आभार जताया था। इससे पहले वेटिकन ने गुरुवार को कहा था कि पोप फ्रांसिस की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। वेटिकन के प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी के एक बयान के अनुसार, 86 वर्षीय पोप फ्रांसिस ने नाश्ता किया, समाचार पत्र पढ़े और वह रोम के जेमेली अस्पताल में अपने कमरे से काम कर रहे हैं। 

एक फेफड़ा युवावस्था में ही हटा दिया गया था

पोप का एक ही फेफड़ा काम कर रहा है, क्योंकि एक फेफड़ा युवावस्था में ही हटा दिया गया था। बयान में कहा गया है, "दिन के भोजन से पहले पोप निजी अपार्टमेंट के छोटे गिरजाघर में गए, जहां वह प्रार्थना के साथ-साथ एक ईसाई संस्कार यूखरिस्त में शामिल हुए।" वेटिकन ने कहा है कि पोप उपचार के लिए कुछ दिन अस्पताल में ही रहेंगे। 

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र के 17 लाख कर्मचारियों में रोष, 7 दिन की हड़ताल पर गए तो सरकार ने काटा वेतन

पाकिस्तान में एक महीने में दो हिंदू डॉक्टरों की हत्या, एक का काटा था गला, दूसरे को मारी गोली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।