1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. क्या बन गई बात? शरद पवार बोले- ना कोई फूट, ना कोई विवाद, अजित पवार हमारे ही नेता

क्या बन गई बात? शरद पवार बोले- ना कोई फूट, ना कोई विवाद, अजित पवार हमारे ही नेता

 Reported By: Dinesh Mourya Edited By: Swayam Prakash
 Published : Aug 25, 2023 10:22 am IST,  Updated : Aug 25, 2023 10:34 am IST

शरद पवार ने बयान दिया है कि अजित पवार हमारे ही नेता हैं, इसमें कोई विवाद नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि एनसीपी में कोई फूट नहीं हुई है।

Sharad Pawar- India TV Hindi
एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार Image Source : PTI

महाराष्ट्र की सियासत में मॉनसून दोबारा लौटता नजर आ रहा है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि एनसीपी सुप्रीमो के एक बड़े बयान ने पूरी राजनीति की हवाओं का रूख बदल दिया है। शरद पवार ने बयान दिया है कि अजित पवार हमारे ही नेता हैं, इसमें कोई विवाद नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि एनसीपी में कोई  फूट नहीं हुई है। अगर किसी नेता ने अलग भूमिका ली है तो लोकतंत्र में ये उसका अधिकार है।

एनसीपी एकजुट है, अजित हमारे ही नेता"

एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। पवार के इस बयान से एक दिन पहले ही सुप्रिया सुले ने भी कहा था कि एनसीपी एकजुट है और अजित दादा हमारे ही नेता हैं। दरअसल, जब शरद पवार से सवाल किया गया कि भ्रम इस बात का है कि एक तरफ कहा जा रहा है कि एनसीपी में फूट हो गई है। लेकिन कल (सुप्रिया) ताई ने ऐसा ऐलान किया है कि एनसीपी में फूट नहीं पड़ी है और (अजित) दादा हमारे ही नेता हैं। 

"कोई विवाद नहीं, ये उनका अधिकार है"
इस सवाल के जवाब में शरद पवार ने कहा, "हैं ही... इसमें कोई विवाद नहीं है। फूट पड़ना इसका अर्थ क्या होता है? पार्टी में फूट तब होती है, जब देश स्तर पर पार्टी का एक बड़ा वर्ग अलग हो गया हो। आज ऐसी स्थिती यहां नहीं है। मान लीजिए अगर कुछ लोगों ने पार्टी छोड़ दी या कुछ लोगों ने अलग भूमिका ली तो ये लोकतंत्र में उनका अधिकार है। अगर उन्होंने कोई फैसला लिया है, तो 'फूट पड़ गई' ऐसा कहने की कोई वजह नहीं है, ये उनका निर्णय है। 

ये भी पढ़ें-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।