1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'ठाकरे नाम बालासाहेब के साथ चला गया', जानिए नवनीत राणा ने ऐसा क्यों कहा?

'ठाकरे नाम बालासाहेब के साथ चला गया', जानिए नवनीत राणा ने ऐसा क्यों कहा?

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Shakti Singh
 Published : Dec 26, 2025 08:57 am IST,  Updated : Dec 26, 2025 09:04 am IST

नवनीत राणा ने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे चादर चढ़ाने जाते हैं और चादर चढ़ाने वाले लोगों को अपने पास बैठाते हैं। नवनीत भले ही चादर चढ़ाने पर नाराजगी जाहिर कर रही हों, लेकिन चार दिन पहले ही किरेन रिजिजू ने भी चादर चढ़ाई थी।

Navneet rana- India TV Hindi
नवनीत राणा Image Source : PTI

बीजेपी नेता और अमरावती की पूर्व सांसद नवनीत राणा ने चादर चढ़ाने को लेकर ठाकरे भाइयों पर निशाना साधा है। उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए नवनीत राणा ने कहा कि जनाब उद्धव ठाकरे हैं। ठाकरे नाम बालासाहेब ठाकरे के साथ चला गया। आज उद्धव ठाकरे चादर चढ़ाने जाते हैं। चादर चढ़ाने वाले को पास बैठाते हैं। राज ठाकरे से सवाल रहेगा कि लाउडस्पीकर कहां गया। मस्जिद कहां गया और हनुमान चालीसा कहां गया। राज ठाकरे पहले बोलते थे मेरे प्यारे हिंदू भाई बहन, अब उनकी भाषा में आता है। मेरे महाराष्ट्र के प्यारे मतदाता, इसे समझ जाइए कि कहां जा रहे हैं। क्या वह भी चद्दर चढ़ाने जाएंगे।

अमरावती की पूर्व सांसद नवनीत राणा ने कहा कि अमरावती महानगरपालिका चुनाव को लेकर शिवसेना शिंदे की पार्टी के साथ मसला अभी तक सुलझा नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने अगले 24 घंटे में कुछ समाधान निकलने की बात कही।

घुसपैठियों को लेकर बोलीं

नवनीत राणा ने कहा कि जो घुसपैठिये हैं, जो रिपोर्ट आई है। असम में 200% ग्रोथ पाई गई है। 30%ग्रोथ मुंबई में पाई गई है। वेस्ट बंगाल में है। कश्मीर में कितना परसेंटेज बढ़ा हुआ है। मुझे लगता है कि सभी से डिस्कशन कल से हो रहा है। जो रिपोर्ट आई है, सभी हिंदू भाई बहनों को इस पर जरूर ध्यान देना चाहिए। यदि कश्मीर में परसेंटेज ऊपर से नीचे ड्रॉप होता है। सिंगल नंबर पर। बांग्लादेश में जिस तरीके से माइनॉरिटी होते हैं, असम में 200% बढ़ाते हैं, ये हिंदुस्तान है हिंदुस्तान का नाम रहना चाहिए।

किरेन रिजिजू ने चढ़ाई चादर

नवनीत राणा भले ही चादर चढ़ाने का आरोप लगाकर उद्धव और राज ठाकरे पर निशाना साध रही हों, लेकिन उनकी ही पार्टी के सीनियर नेताओं को इसमें कुछ गलत नहीं लगता है। भारतीय प्रधानमंत्री 1947 से अजमेर की दरगाह पर उर्स के मौके पर चादर चढ़ाते रहे हैं और पीएम मोदी ने भी इस परंपरा को जारी रखा है। वह हर बार चादर चढ़ाने खुद नहीं जाते हैं, लेकिन उनकी तरफ से केंद्रीय मंत्री ऐसा करते आ रहे हैं। 22 दिसंबर को किरेन रिजिजू ने चादर चढ़ाई थी।

यह भी पढ़ें-

नवनीत राणा के 3-4 बच्चों वाले बयान पर कांग्रेस का तंज, कहा- '4 में से 3 बच्चे उनके घर छोड़कर आएं'

'नगरसेवक बना दिया, पर मेयर नहीं बनाया तो रोने लगी', गडकरी ने सुनाया सियासत का दिलचस्प किस्सा

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।