1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. ठाणे में आरोपी ने काट डाली पड़ोसी की उंगली, सोसायटी में टेबल लगाने पर हुआ था झगड़ा

ठाणे में आरोपी ने काट डाली पड़ोसी की उंगली, सोसायटी में टेबल लगाने पर हुआ था झगड़ा

 Reported By: Sachin Chaudhary Written By: Shailendra Tiwari
 Published : May 14, 2025 09:06 pm IST,  Updated : May 14, 2025 09:06 pm IST

महाराष्ट्र के ठाणे से अजब खबर सामने आ रही है, यहां एक सोसायटी के रहने वाले दो पक्ष आपस में एक टेबल लगाने की बात पर भिड़ गए, इसके बाद आरोपी ने पीड़ित की उंगली ही काट डाली।

Thane- India TV Hindi
पीड़ित विशाल के हाथों की उंगलियां Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र के ठाणे से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां एक सोसायटी की दीवार के पास टेबल लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपने पड़ोसी की उंगली ही काटकर अलग कर दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। एफआईआर के मुताबिक, घटना स्नेहा सोसायटी की है।

टेबल लगाने की बात पर चबा ली उंगली

यहां एक 65 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर सोसायटी की दीवार के पास टेबल या बेंच लगाने को लेकर हुए विवाद में अपने 45 वर्षीय पड़ोसी की उंगली काट ली। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान ठाणे में स्नेहा सोसायटी निवासी 65 वर्षीय संतोष उर्फ सतीश लोकारे के रूप में हुई है। वहीं, घायल की पहचान 45 वर्षीय विशाल देवरे के रूप में हुई है। विशाल देवरे ठाणे के ही शिवई नगर स्थित स्नेहा सोसायटी में अपने परिवार के साथ रहता है।

पीड़ित के घर पर लगी थी टेबल

एफआईआर के अनुसार, यह घटना रविवार शाम सोसायटी में घटी, जब विशाल देवरे ने कंपाउंड की दीवार के पास टेबल लगाने के कोशिश की तो आरोपी सतीश लोकरे ने उसका विरोध किया। घटना की तारीख को पीड़ित घर पर था और उसने सोसायटी में एक वेल्डर को बुलाया क्योंकि एक टेबल आने-जाने वाले वाहनों में बाधा डाल रही थी। इसी बीच, सतीश लोकरे ने वहां आकर काम का विरोध किया और गंदी भाषा का इस्तेमाल करते हुए विशाल के साथ तीखी बहस शुरू कर दी। आरोपी लोकरे की हरकतों के जवाब में पीड़ित विशाल ने उसे कई बार चेतावनी दी।

दर्ज की गई एफआईआर

इसके बाद गुस्से में आकर आरोपी सतीश ने कथित तौर पर पीड़ित विशाल की तर्जनी उंगली काट ली। नतीजतन, तर्जनी का एक हिस्सा कट गया, और फिर वेल्डर ने मामले को सुलझाने के लिए हस्तक्षेप किया। घटना के बाद विशाल ने ही परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी और फिर परिजन पीड़ित को अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया गया।

विशाल देवरे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सतीश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 117 (2), 115 (2) और 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें:

Boycott Turkey: तुर्किए और अज़रबैजान नहीं भेजे जाएंगे भारतीय पर्यटक, बुकिंग की जा रही कैंसिल

महायुति सरकार के विकास कार्यों में कोई स्पीड-ब्रेकर नहीं लगा सकता, किसी को बूस्टर देना है तो अलग बातः फडणवीस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।