1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. उल्हासनगर फायरिंग: महेश गायकवाड़ के शरीर से निकली 6 गोलियां, बीजेपी विधायक समेत 3 गिरफ्तार

उल्हासनगर फायरिंग: महेश गायकवाड़ के शरीर से निकली 6 गोलियां, बीजेपी विधायक समेत 3 गिरफ्तार

 Reported By: Suraj Ojha, Edited By: Swayam Prakash
 Published : Feb 03, 2024 11:06 am IST,  Updated : Feb 03, 2024 11:06 am IST

ठाणे के उल्हासनगर में पुलिस थाने के अंदर बीजेपी विधायक ने शिवसेना नेता को गोली मार दी। बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब इस मामले की जांच ठाणे क्राइम ब्रांच कर रही है।

BJP MLA Ganpat Gaikwad- India TV Hindi
बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ गिरफ्तार Image Source : FILE PHOTO

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में हिल लाइन पुलिस स्टेशन फ़ायरिंग का मामला जांच के लिए ठाणे क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है। शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ पर फायरिंग के आरोप में बीजेपी विधायक को गणपत गायकवाड़ गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि आपसी विवाद के बाद बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ पर फायरिंग की थी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी निलेश सोनावने के नेतृत्व में ठाणे क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच में जुट गई है।

थाने के अंदर ही चलाई 6 राउंड गोलियां

दरअसल बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ और शिवसेना के शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस थाने पहुंचे थे। जहां बहस के दौरान बीजेपी विधायक ने शिवसेना नेता महेश को 6 गोली मार दी। गोलीबारी में महेश के अलावा एक अन्य नेता राहुल पाटिल भी बुरी तरह घायल हुए। इसके बाद दोनों ही नेताओं को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। हालांकि पुलिस ने बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ को गिरफ़्तार कर लिया है और मामले की जांच में अब ठाणे क्राइम ब्रांच की एंट्री हो गई है।

3 गिरफ्तार और 3 की तलाश जारी

जानकारी मिली है कि हिल लाइन पुलिस स्टेशन ने फायरिंग के इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कुल 6 राउंड फायरिंग की गई है। पुलिस ने फायरिंग मामले में बीजेपी के विधायक गणपत गायकवाड और अन्य दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हिल लाइन पुलिस ने कुल 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें से 3 लोगों को गिरफ्तार किया और बाकी 3 आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने आईपीसी आईओ धारा 307,120 बी, 143,147, 148, 149, 109, 323, 504 सहित आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

मामले में ये हैं आरोपी-

  1. गणपत कालू गायकवाड़, विधायक (गिरफ्तार)
  2. हर्षल नाना काणे निवासी (गिरफ्तार)
  3. संदीप अनंत सरवणकर (गिरफ्तार)
  4. वैभव गायकवाड़
  5. नागेश बडेकर
  6. विकी गनोत्रा और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

ये भी पढ़ें-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।