1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. VIDEO: जिधर देखो, उधर लोग ही लोग..हिंदू जनआक्रोश मोर्चा में शामिल हुए BJP नेता टी राजा सिंह, ओवैसी को लेकर कही ये बात

VIDEO: जिधर देखो, उधर लोग ही लोग..हिंदू जनआक्रोश मोर्चा में शामिल हुए BJP नेता टी राजा सिंह, ओवैसी को लेकर कही ये बात

 Reported By: Atul Singh Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Feb 25, 2024 08:16 pm IST,  Updated : Feb 25, 2024 08:16 pm IST

बीजेपी के फायरब्रांड नेता और विधायक टी राजा सिंह हिन्दू जनआक्रोश मोर्चा में शामिल हुए। इस मोर्चे में हजारों की संख्या में भगवा और श्री राम का झंडा लेकर लोग शामिल हुए। मोर्चा खत्म होने के बाद टी राजा सिंह ने ओवैसी पर जमकर निशाना साधा।

T Raja Singh- India TV Hindi
टी राजा सिंह और मोर्चे में उमड़ा जनसैलाब Image Source : FILE/INDIA TV

मुंबई: मुंबई से सटे मीरा रोड पर बीजेपी के फायरब्रांड नेता और विधायक टी राजा सिंह हिन्दू जनआक्रोश मोर्चा में शामिल हुए। इस मोर्चे को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर मीरा-भायंदर इलाके की बीजेपी विधायक गीता जैन की तरफ से आयोजित किया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भगवा झंडे के साथ दिखाई दिए और उन्होंने जय श्रीराम के नारे भी लगाए। इस मोर्चे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोगों को हुजूम भी उमड़ता हुआ दिख रहा है।

मोर्चे में उमड़ा जनसैलाब

इस मोर्चे में हजारों की संख्या में भगवा और श्री राम का झंडा लेकर लोग शामिल हुए। इनमें सबसे ज्यादा संख्या युवाओं के साथ-साथ महिलाओं की भी थी। बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने सख्त शर्तों के साथ राजा सिंह के मोर्चे की इजाज़त दी थी। इसी मीरा रोड के नयानगर में 22 जनवरी को दो समुदायों में हिंसा हुई थी। यही वजह है कि भारी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया था।

मीरा रोड के काशीमीरा रोड में छत्रपति शिवाजी पुतले पर माल्यार्पण कर राजा सिंह और गीता जैन रथ पर सवार होकर एसजी गार्डन पहुंचे थे।

टी राजा सिंह ने ओवैसी पर साधा निशाना

मोर्चा खत्म होने के बाद टी राजा सिंह ने ओवैसी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब ओवैसी के भाई 15 मिनट वाला भाषण देते हैं, तो उन्हें भी 5 मिनट वाला भाषण देना पड़ा। जो जिस भाषा मे समझता है, मैं उन्हें उसी की भाषा में समझाता हूं। कुछ लोग महाराष्ट्र का माहौल खराब कर रहे हैं। हिंदुओं के मोर्चो पर पत्थरबाज़ी कर रहे हैं। लेकिन उनके खिलाफ कोई कुछ नहीं बोलता।

टी राजा सिंह ने कहा कि मैं आज मीरा रोड आया हूं।  यह बताने के लिए मैं माहौल खराब नहीं करना चाहता कि देश में लव जिहाद और लैंड जिहाद नहीं चलेगा। ओवैसी सदन में बोलते हैं कि बाबरी अब भी जिंदा है। तो उन्हें और उनके जैसे नेताओं को उनकी ही भाषा में समझाऊंगा। मेरे मीरा रोड के कार्यक्रम को रोकने की कोशिश हुई इसलिए हमें बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। राजा सिंह ने कहा कि 2024 का चुनाव पीएम मोदी के विकास के नाम पर लड़ा जाएगा, लेकिन हिंदुत्व भी बड़ा मुद्दा होगा, क्योंकि अब हिन्दू जाग गया है। अब चुप नहीं बैठेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।