देश के ज्यादतर राज्यों में मॉनसूनी प्रहार जारी है। महाराष्ट्र में भी मूसलाधार बारिश लोगों पर आफत बनकर बरस रही है। जगह-जगह जलजमाव, लंबे जाम और कच्चे मकान वालों के लिए आफत बनकर आती बारिश ने इस बार भांडुप इलाके में खतरे की घंटी बजा दी है। यहां के खिंडीपाड़ा इलाके में पहाड़ी की सुरक्षा दीवार ढह गई जिससे वहां बने पांच घर भी जमींदोज हो गए। पानी के दबाव से कमजोर पड़ी सुरक्षा दीवार अचानक ढह गई। यह पहाड़ी काफी घनी आबादी वाला क्षेत्र है।
हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में मलबे के ढेर, टूटी दीवार और बिखरे घरों की तस्वीरें साफ नजर आती हैं। इस हादसे में पांच घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन समय रहते सभी निवासी सुरक्षित निकाल लिया गया जिसे किसी की जान नहीं गई।
मुंबई और कोंकण में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
वहीं, कल शुक्रवार को मुंबई और कोंकण के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बंगाल के उपसागर में कम दबाव के क्षेत्र का निर्माण होने से भारी बारिश की संभावना है।
मुंबई में आज हाई टाइड का अलर्ट
वहीं, आपको बता दें कि मुंबई के पश्चिम इलाके में सुबह से ही रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है। जल भराव की वजह से अंधेरी सबवे को यातायात के लिए बंद किया गया है। मुंबई में आज हाई टाइड का अलर्ट भी जारी किया गया है। समंदर में 4.37 मीटर यानी करीब 15 फीट ऊंची लहरे उठेंगी। हाई टाइड के मद्देनजर समुद्र किनारों पर तैनात लाइफगार्ड्स को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

दिल्ली-NCR में कैसा है मौसम?
दिल्ली-एनसीआर की अगर बात करें तो यहां सुबह से रुक-रुककर बारिश देखने को मिल रही है। हालांकि इस कारण लोगों को उमस भर्री गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। बता दें दिल्ली में बुधवार की शाम जोरदार बारिश हुई थी। इसके बाद बुधवार के दिन दिल्ली-एनसीआर के काले घने बादल छाए हुए हैं। वहीं कई स्थानों पर बारिश भी देखने को मिली है।
यह भी पढ़ें-
मूसलाधार बारिश लाई तबाही, देखते ही देखते ढह गया पहाड़; VIDEO है डरावना
दिल्ली में भारी बारिश और कांवड़ यात्रा के चलते यातायात बाधित, घंटों तक फंसे रहे यात्री