1. Hindi News
  2. मिजोरम
  3. मिजोरम के इस किसान से PM मोदी ने की बात, जानें कैसे देश भर की कंपनियों का खींचा ध्यान

मिजोरम के इस किसान से PM मोदी ने की बात, जानें कैसे देश भर की कंपनियों का खींचा ध्यान

 Written By: Amar Deep
 Published : Jan 08, 2024 02:39 pm IST,  Updated : Jan 08, 2024 02:39 pm IST

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों से बात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के लाभार्थियों का अनुभव जाना।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थी किसान से पीएम ने की बात।- India TV Hindi
विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थी किसान से पीएम ने की बात। Image Source : AP

आइजोल: पीएम मोदी ने आज देश भर के किसानों और उद्यमियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। इस दौरान ऐसे लोग पीएम मोदी के साथ जुड़े जो 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थी थे। इसी क्रम में मिजोरम से भी एक किसान को पीएम मोदी की इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जोड़ा गया। वहीं पीएम मोदी ने किसान से उनका अनुभव भी जाना। साथ ही यह भी जाना कि केंद्र सरकार की योजनाओं का उनके किस तरह से लाभ मिल रहा है और उनके जीवन में क्या-क्या बदलाव आए हैं। 

किसान ने बताया अपना अनुभव

आइजोल से जुड़े किसान से पीएम मोदी ने उनका अनुभव जाना। किसान ने जैविक खेती के बारे में पीएम मोदी को जानकारी दी। पीएम मोदी ने किसान से केमिकल फ्री खेती के फायदों के बारे में पूछा। इसका जवाब देते हुए किसान ने कहा कि जबसे जैविक खेती शुरू की, तभी से उनको मार्केट में काफी लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि अब दिल्ली से और अन्य बाहर की कम्पनियां उनसे बात करती हैं। उनका सामान बाहर जाने की वजह से उनकी आमदनी में भी वृद्धि हुई है।

किसान ने प्रोडक्ट के बारे में दी जानकारी

पीएम मोदी ने पूछा कि वह अपना प्रोडक्ट कहां बेचते हैं और प्रोडक्ट की मांग कितनी और कहां पर होती है। इसपर किसान ने बताया कि सामान को बेचने के लिए उन्होंने एक मार्केट सेट बनाया है। अब वह अपनी सब्जी डायरेक्ट मार्केट में बेचते हैं। इससे सारा पैसा भी किसान के पास जाता है। उन्होंने बताया कि जैविक खेती करके वह 1 लाख 50 हजार तक की आमदनी कर लेते हैं। इस तरह से ही उन्होंने अपना पक्का मकान बना लिया और जो कर्ज था वह भी खत्म हो गया। 

पीएम ने योजना की दी जानकारी

आखिरी में पीएम मोदी ने कहा कि जब गरीब, किसान, महिलाएं और युवा सशक्त होंगे, तो इससे सशक्त भारत सुनिश्चित होगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा का सबसे बड़ा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी योजनाओं का कोई भी सही लाभार्थी छूट न जाए। उन्होंने कहा कि जब से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू हुई है, तब से लगभग 12 लाख नए उज्ज्वला योजना लाभार्थियों ने मुफ्त गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा गरीबों के स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित हो रही है।

यह भी पढ़ें- 

'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों से PM मोदी ने की बात, जानें शानदार अनुभव

मिजोरम के सीएम लालदुहोमा का ऐलान- म्यांमा के शरणार्थियों को सरकार देती रहेगी सहायता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मिजोरम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।