1. Hindi News
  2. नॉर्थ ईस्ट
  3. मणिपुर
  4. साल के आखिरी दिन CM एन बीरेन सिंह ने मणिपुर हिंसा के लिए मांगी माफी, बोले- मुझे सच में खेद है, जानें और क्या कहा

साल के आखिरी दिन CM एन बीरेन सिंह ने मणिपुर हिंसा के लिए मांगी माफी, बोले- मुझे सच में खेद है, जानें और क्या कहा

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 31, 2024 04:31 pm IST,  Updated : Dec 31, 2024 04:43 pm IST

साल के आखिरी दिन मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मणिपुर हिंसा के लिए राज्य की जनता से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि यह पूरा साल बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। मुझे सच में खेद है।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह - India TV Hindi
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह Image Source : PTI

मणिपुर हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य की जनता से माफी मांगी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह पूरा साल बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। मैं बहुत अफसोस महसूस कर रहा हूं और राज्य के लोगों से कहना चाहता हूं कि जो कुछ भी पिछले 3 मई से आज तक हुआ, उसके लिए मैं माफी चाहता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान बहुत से लोग अपने प्रियजनों को खो बैठे, कई लोग अपने घर छोड़कर भागने को मजबूर हुए। मुझे सच में खेद है। 

सीएम ने की सभी समुदायों से अपील

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आगे कहा, "अब मैं उम्मीद करता हूं कि पिछले 3-4 महीनों में शांति की दिशा में कुछ प्रगति हुई है उसे देखते हुए नए साल 2025 में राज्य में सामान्य स्थिति और शांति बहाल हो जाएगी।" मुख्यमंत्री ने राज्य की सभी समुदायों से अपील की कि जो कुछ भी हुआ, वह हो चुका है। अब हमें पिछली गलतियों को भूलना होगा और एक नई शुरुआत करनी होगी। हमें एक शांतिपूर्ण और समृद्ध मणिपुर की दिशा में आगे बढ़ना है और हम सभी को मिलकर एक साथ रहना है।

हिंसा में करीब 200 लोग मारे गए

उन्होंने कहा कि अब तक कुल मिलाकर लगभग 200 लोग मारे गए हैं। लगभग 12,247 FIR दर्ज हुई है और 625 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। विस्फोटक सहित लगभग 5,600 हथियार और लगभग 35,000 गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। केंद्र सरकार ने विस्थापित परिवारों की मदद के लिए पर्याप्त सुरक्षाकर्मी और पर्याप्त फंड मुहैया किया है और विस्थापित व्यक्तियों के लिए नए घरों के निर्माण के लिए पर्याप्त फंड मुहैया किया है।

ये भी पढ़ें- 

रेलवे ट्रैक उड़ाने की एक और साजिश, पटरी पर मिला गैस से भरा सिलेंडर, जांच में जुटी पुलिस

यूपी में ही मनाएंगे नया साल! मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़, मथुरा वृंदावन के लिए जान लें खास बातें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Manipur से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें नॉर्थ ईस्ट