1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मारुति सुजुकी इंडिया ने लॉन्च की BS-6 उत्सर्जन मानक वाली Ertiga, जानिए क्या है कीमत

मारुति सुजुकी इंडिया ने लॉन्च की BS-6 उत्सर्जन मानक वाली Ertiga, जानिए क्या है कीमत

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Aug 09, 2019 08:11 am IST,  Updated : Aug 09, 2019 08:11 am IST

मारुति सुजुकी इंडिया ने गुरुवार को अपने बहु-उद्देशीय वाहन अर्टिगा का भारत स्टेज-6 (बीएस-6) उत्सर्जन मानक अनुकूल संस्करण पेश किया। यह पेट्रोल से चलने वाले मॉडल में पेश किया गया है।

Maruti Suzuki launched BS6 norms Maruti Suzuki Ertiga know price and details- India TV Hindi
Maruti Suzuki launched BS6 norms Maruti Suzuki Ertiga know price and details

नयी दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया ने गुरुवार को अपने बहु-उद्देशीय वाहन अर्टिगा का भारत स्टेज-6 (बीएस-6) उत्सर्जन मानक अनुकूल संस्करण पेश किया। यह पेट्रोल से चलने वाले मॉडल में पेश किया गया है। इसकी दिल्ली के शोरूम में कीमत 7,54,689 रुपये से शुरू होती है। 

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ऑल्टो, वैगनआर, स्विफ्ट, बलेनो और डिजायर के बाद यह उसका छठा मॉडल है जो अब बीएस-6 संस्करण में उपलब्ध होगा। 

इस मौके पर कंपनी के कार्यकारी निदेशक (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि नए बीएस-6 मानक पेट्रोल इंजनों को सरकार की अंतिम तिथि से बहुत पहले बाजार में उतारकर हमने स्वच्छ पर्यावरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा