1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. बिना पेट्रोल चलेगी यह कार, 1 रुपए प्रति KM से भी कम आएगा खर्चा

बिना पेट्रोल चलेगी यह कार, 1 रुपए प्रति KM से भी कम आएगा खर्चा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 11, 2021 09:04 pm IST,  Updated : Feb 11, 2021 09:04 pm IST

भारत में ऐसे दमदार कार लॉन्च हुई है जिसका 1 किलोमीटर चलने पर खर्चा 1 रुपए से भी कम आएगा। ऑटो सेगमेंट में समय बदल रहा है। अब भारत में आने वाला समय हाई-टेक बैटरी कार का होगा।

बिना पेट्रोल चलेगी यह कार, 1 रुपए प्रति KM से भी कम आएगा खर्चा- India TV Hindi
बिना पेट्रोल चलेगी यह कार, 1 रुपए प्रति KM से भी कम आएगा खर्चा Image Source : MG

नई दिल्ली: भारत में ऐसे दमदार कार लॉन्च हुई है जिसका 1 किलोमीटर चलने पर खर्चा 1 रुपए से भी कम आएगा। ऑटो सेगमेंट में समय बदल रहा है। अब भारत में आने वाला समय  हाई-टेक बैटरी कार का होगा। ऐसे में एमजी मोटर इंडिया ने भारत में नए जेडएस ईवी 2021 मॉडल को लॉन्च कर दिया है जिसकी कीमत 20.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, नई दिल्ली) है। अपडेटेड वर्जन बेस्ट-इन-क्लास 44.5 किलो वॉट हाई-टेक बैटरी के साथ आता है और इसमें 419 किमी* की सर्टिफाइड रेंज है। नए 215/55 / आर17 टायर से लैस, यह वाहन और बैटरी-पैक ग्राउंड क्लीयरेंस क्रमशः 177 मिमी और 205 मिमी तक बढ़ाए गए हैं। अपने भागीदारों के साथ देशभर में चार्जिंग इकोसिस्टम का विस्तार करने के बाद जेडएस ईवी 2021 को अब 31 शहरों में बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया गया है। कार को जनवरी 2020 में 5 शहरों में लॉन्च किया गया था और उसके बाद धीरे-धीरे शहर जोड़ते चले गए। 

एमजी जेडएस ईवी 143 पीएस पावर और 350 एनएम टॉर्क के साथ आती है और यह 8.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकती है; और यह दो वैरिएंट्स में उपलब्ध है - एक्साइट और एक्सक्लूसिव। भारत की पहली प्योर इलेक्ट्रिक इंटरनेट एसयूवी के रूप में यह एमजी सिग्नेचर ग्लोबल डिजाइन संकेतों को अपनाती है और मनोरम सनरूफ, 17 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स और पीएम 2.5 फिल्टर और कई अन्य फचीर्स से लैस है।

जेडएस ईवी के साथ, एमजी अपने ग्राहकों को एक 5-वे चार्जिंग इकोसिस्टम प्रदान करता है जिसमें घर/दफ्तर में फ्री-ऑफ-कॉस्ट एसी फास्ट-चार्जर, पोर्टेबल इन-कार चार्जिंग केबल, डीलरशिप पर डीसी सुपरफास्ट चार्जिंग स्टेशन, 24x7 चार्ज-ऑन-द-गो (5 शहरों में) और सैटेलाइट शहरों और टूरिस्ट हब्स में चार्जिंग स्टेशन शामिल हैं।

एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री राजीव चाबा ने लॉन्च पर बात करते हुए कहा, “हमें ईवी स्पेस के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एक साल से भी कम समय में जेडएस ईवी के नए संस्करण को पेश करने पर गर्व है। अपने ग्राहकों के लिए एक बेहतर स्वामित्व अनुभव का विस्तार करने के लिए, हम अपने इकोसिस्टम पार्टनर्स के साथ भारत में एक मजबूत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रहे हैं।”

कार निर्माता ने 'इकोट्री चैलेंज' भी पेश किया है, जिसमें जेडएस ईवी मालिक इकोलॉजिकल पहल में भाग ले सकते हैं और रियल टाइम में अपनी कार्बन डाई ऑक्साइड सेविंग्स और राष्ट्रीय रैंकिंग को ट्रैक कर सकते हैं। एमजी जेड एस ईवी 2021 को एमजी ईशील्ड के तहत कवर दिया गया है, जिसमें ऑटोमेकर असीमित किलोमीटर के लिए 5 साल की वारंटी, बैटरी पैक सिस्टम पर 8 साल/ 1.5 लाख किमी वारंटी, 5 साल के लिए  राउंड-द-क्लॉक रोड असिस्टेंस (आरएसए) और 5 लेबर-फ्री सर्विसेस प्रदान करता है।

पढ़ें- Honda Activa सस्ते में खरीदने का बड़ा मौका, कंपनी ने की बड़े ऑफर की घोषणा

पढ़ें- Maruti ने कई CNG कारों पर भारी डिस्काउंट की घोषणा की, सस्ते में गाड़ी लेने का मौका

पढ़ें- Maruti Swift, Vitara Brezza, Swift Dzire सस्ते में खरीदने का मौका, कंपनी ने किया बड़ा ऐलान

पढ़ें- अगर आपका भी कटा है चालान तो आपके लिए आई खुशखबरी!

पढ़ें- PM Kisan Samman Nidhi के 2000 रुपए पाने के लिए जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन, देखें तरीका

पढ़ें- पाकिस्तान में Gold के रेट, भारत के मुकाबले जानें पाकिस्तान में कितनी कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा