1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. ऑटो कंपनी निसान बना रही है भारत में पहला डिजिटल सेंटर, 500 लोगों को रखेगी नौकरी पर

ऑटो कंपनी निसान बना रही है भारत में पहला डिजिटल सेंटर, 500 लोगों को रखेगी नौकरी पर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 29, 2018 04:58 pm IST,  Updated : Jun 29, 2018 04:58 pm IST
nissan- India TV Hindi
nissan Image Source : NISSAN

नई दिल्‍ली। जापान की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी निसान मोटर कंपनी भारत में डिजिटल ऑपरेशन के लिए अपना पहला वैश्विक केंद्र स्थापित कर रही। कंपनी इस केंद्र के लिए चालू वित्त वर्ष के अंत तक 500 लोगों की भर्ती करेगी। कंपनी ने आज इसकी जानकारी दी। 

कंपनी ने कहा कि निसान डिजीटल केंद्र केरल में स्थापित किया जा रहा है। इसके बाद एशिया, यूरोप और दक्षिण अमेरिका में कई सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी विकास केंद्र स्थापित किए जाएंगे। केरल का यह केंद्र स्वायत्त, संयुक्त और इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकियों के साथ उपयोगकर्ता अनुभव,  उत्पाद विकास क्षमताओं, सुरक्षा और कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए नए-जमाने की डिजीटल क्षमताओं के निर्माण पर केंद्रित होगा। 

कंपनी के मुख्य सूचना अधिकारी टोनी थॉमस ने बताया कि इस नए जमाने की डिजीटल क्षमता के लिए कंपनी अपनी एक टीम बना रही है। हमारा मानना है कि तकनीकी और कौशल के परिपेक्ष्य में भारत हमारे लिए बड़ा बाजार है। उन्होंने कहा कि वाहन उद्योग में हो रहे बदलाव के लिए इस तरह की नए जमाने की क्षमताएं स्थापित करना जरूरी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा