1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. स्कोडा ने भारत में बंद की रैपिड सेडान के इस वेरिएंट की बिक्री, 2020 में हुआ था लॉन्च

स्कोडा ने भारत में बंद की रैपिड सेडान के इस वेरिएंट की बिक्री, 2020 में हुआ था लॉन्च

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 22, 2021 03:56 pm IST,  Updated : Sep 22, 2021 03:56 pm IST

खूबियों की बात करें तो रैपिड राइडर प्लस में 6.5-इंच का कलर टचस्क्रीन सेंट्रल इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया था। जिसे आप अपने स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट कर सकते हैं।

भारत में अब नहीं...- India TV Hindi
भारत में अब नहीं बिकेगा स्कोडा की रैपिड सेडान का राइडर प्लस वेरिएंट, कंपनी ने बंद की बिक्री  Image Source : SKODA

चेक रिपब्लिक की कंपनी स्कोडा इंडिया ने एक अहम फैसला लेते हुए भारत में अपनी रैपिड सेडान के राइडर प्लस वैरिएंट को बंद करने का फैसला लिया है। कंपनी ने 2020 में राइडर प्लस वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया था। इस वेरिएंट की कीमत 8.19 लाख रुपये से शुरू होती है। इस वेरिएंट की खूबियों की बात करें तो राइडर प्लस एडिशन के साथ आकर्षक ब्लैक और सिल्वर डिज़ाइन दी गई थी। 

दूसरी खूबियों की बात करें तो रैपिड राइडर प्लस में 6.5-इंच का कलर टचस्क्रीन सेंट्रल इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया था। जिसे आप अपने स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट कर सकते हैं। इसी के साथ ही यूएसबी/ऑक्स-इन/ब्लूटूथ कनेक्टिविटी विकल्प भी थे। यूज़र एप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो और मिरर लिंक कनेक्टिविटी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

स्कोडा ने रैपिड के राइडर प्लस वेरिएंट में 1-लीटर टीएसआई टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया था, जो कि 109 बीएचपी पावर और 175 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। रैपिड राइडर प्लस वेरिएंट के साथ पार्कट्रॉनिक रियर पार्किंग सेंसर्स, एंटी-ग्लेयर इंटीरियर रियर व्यू मिरर, टाइमर के साथ पिछली विंडस्क्रीन का डिफॉगर, अगली सीट्स के लिए हाईट अडजस्टेबल थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट, रफ रोड पैकेज, टकराव की स्थिति में इंधन सप्लाई बंद होना और इंजन इमोबलाइज़र के साथ फ्लोटिंग कोड सिस्टम जैसे कई और फीचर्स दिए गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा