1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. दाम बढ़ने से पहले खरीद लें टाटा मोटर्स की कारें, हो सकता है 2.5 लाख का फायदा

दाम बढ़ने से पहले खरीद लें टाटा मोटर्स की कारें, हो सकता है 2.5 लाख का फायदा

 Published : Mar 22, 2018 09:52 am IST,  Updated : Mar 22, 2018 09:52 am IST

नई कार खरीदना चाहते हैं या फिर पुरानी कार बदलना चाहते हैं तो आपके लिए अच्‍छा मौका है। देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स इसे समय सबसे बड़ा ऑफर लेकर आई है।

tata- India TV Hindi
tata

नई दिल्‍ली। नई कार खरीदना चाहते हैं या फिर पुरानी कार बदलना चाहते हैं तो आपके लिए अच्‍छा मौका है। देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स इसे समय सबसे बड़ा ऑफर लेकर आई है। जिसके तहत टाटा मोटर्स की कारों को आप 2.5 रुपए से ज्‍यादा के डिस्‍काउंट पर खरीद सकते हैं। दर असल कंपनी ने अगले महीने से अपनी कारों की कीमत 60000 रुपए तक बढ़ाने की घोषणा की है। ऐसे में यदि आप 31 मार्च तक कार खरीदते हैं तो आपको 60000 रुपए की सीधे-सीधे बचत होगी।

इसके अलावा टाटा मोटर्स मार्च के महीने में मैक्सिमम मार्च ऑफर चला रही है। जिसमें स्‍क्रैच एंड विन ऑफर के तहत आपको नई कार की खरीद पर 100000 रुपए तक कैश जीतने का मौका मिल रहा है। आपको यहां कार खरीदने पर एक स्‍क्रैच कार्ड दिया जाएगा। जिसमें जीती जाने वाली अधिकतम राशि है 1 लाख रुपए। इसके अलावा टाटा मोटर्स अपनी कारों पर बड़ा डिस्‍काउंट भी दे रही है। टाटा पिछले साल लॉन्‍च हुई हैक्‍सा पर 1 लाख रुपए के लाभ दे रही है। इसके अलावा कंपनी की पहचान बन चुकी सफारी स्‍टॉर्म पर भी आप 80000 रुपए तक के फायदे ले सकते हैं। अगर आपको टाटा की छोटी टियागो पसंद है तो यहां पर आप 28000 रुपए के फायदे ले सकते हैं।

कंपनी की सेडान कार टाटा टिगोर की बात की जाए तो इस पर 32000 रुपए के लाभ मिल रहे हैं। वहीं सेडान कार जेस्‍ट पर कंपनी की ओर से 65 हजार रुपए तक के लाभ मिल रहे हैं। ऐसे में यदि आप तीनों ऑफर को साथ जोड़ें जिसमें 60000 रुपए की वृद्धि, 1 लाख रुपए का कैश प्राइज और 1 लाख रुपए का डिस्‍काउंट, तो आपको कुल मिला कर 2्5 लाख के फायदे मिल सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा