1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. टीवीएस ने नेपाल में लॉन्‍च की अपनी सुपर प्रीमियम बाइक अपाचे RR310, 312 सीसी इंजन से है लैस

टीवीएस ने नेपाल में लॉन्‍च की अपनी सुपर प्रीमियम बाइक अपाचे RR310, 312 सीसी इंजन से है लैस

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Sep 11, 2018 07:09 pm IST,  Updated : Sep 11, 2018 07:09 pm IST

भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी टीवीएस ने पड़ौसी देश नेपाल में अपनी प्रीमियम बाइक अपाचे आरआर310 लॉन्‍च कर दी है।

TVS Apache RR310- India TV Hindi
TVS Apache RR310

नई दिल्‍ली। भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी टीवीएस ने पड़ौसी देश नेपाल में अपनी प्रीमियम बाइक अपाचे आरआर310 लॉन्‍च कर दी है। कंपनी ने इसे नेपाल की राजधानी काठमांडु में आयोजित नेशनल ऑटोमोबाइल डीलर्स एएसोसिएशन (नाडा) के ऑटो शो के दौरान लॉन्‍च किया। टीवीएस की यह बाइक इसे नेपाल के बाजार की प्रमुख प्रीमियम बाइक कंपनी के रूप में स्‍थापित करेगी।

नेपाल में बाइक की लॉन्‍चिंग के दौरान टीवीएस मोटर्स के प्रवक्‍ता ने कहा नेपाल हमारे लिए एक महत्‍वपूर्ण बाजार है। इसे ध्‍यान में रखते हुए कंपनी ने अपनी प्रीमियम बाइक आरआर310 को यहां आज लॉन्‍च किया है। यह कंपनी की अब तक की सबसे एडवांस बाइक है।

टीवीएस अपाचे आरआर 310 में कंपनी ने 312 सीसी का सिंगल सिलेंडर, 4 स्‍ट्रोक, 4 वॉल्‍व, लिक्‍विड कूल्‍ड इंजन दिया है। यह इंजन 9700 आरपीएम पर 34 पीएस की पावर जेनरेट करता है। वहीं 7700 आरपीएम पर इसका टॉर्क 27.3 न्‍यूटन मीटर का है। इस बाइक की टॉप स्‍पीड 160 किमी प्रति घंटा है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 0 से 60 की स्‍पीड मात्र 2.9 सेकेंड में पकड़ लेती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा