1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. TVS Motor ने लॉन्‍च की BS-VI Jupiter और Apache, ET-Fi टेक्‍नोलॉजी से है सुसज्जित

TVS Motor ने लॉन्‍च की BS-VI Jupiter और Apache, ET-Fi टेक्‍नोलॉजी से है सुसज्जित

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 27, 2019 06:10 pm IST,  Updated : Nov 27, 2019 06:10 pm IST

कंपनी अब तक 30 लाख से अधिक ज्यूपीटर की बिक्री कर चुकी है।

TVS Motor Company launches BS-VI TVS Jupiter- India TV Hindi
TVS Motor Company launches BS-VI TVS Jupiter Image Source : TVS MOTOR COMPANY LAUNCHE

नई दिल्‍ली। टीवीएस मोटर कंपनी ने बुधवार को नई बीएस-6 टीवीएस ज्‍यूपीटर को लॉन्‍च किया है। इससे पहले कंपनी ने मंगलवार को बीएस-6 अनुपालन वाली अपाचे मोटरसाइकिल को लॉन्‍च किया था। बीएस-6 ज्‍यूपीटर ईटी-एफआई (ईकोथर्स्‍ट फ्यूल इंजेक्‍शन) टेक्‍नोलॉजी से सुसज्जित है। टीवीएस मोटर ने बीएस-6 एफआई प्‍लेटफॉर्म के दो वर्जन को विकसित किया है, पहला है आरटी-एफआई (रेस ट्यून्‍ड फ्यूल इंजेक्‍शन) और ईटी-एफआई (ईकोथर्स्‍ट फ्यूल इंजेक्‍शन)।

बीएस-6 टीवीएस ज्‍यूपीटर ईटी-एफआई टेक्‍नोलॉजी के साथ आएगी, जो बेहतर ओवरऑल प्रदर्शन प्रदान करेगी। नई ज्‍यूपीटर पुराने मॉडल की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक ईंधन दक्षता प्रदान करेगी। यह एक नए कलर इं‍डीब्‍लू में आएगी, जिसके फ्रंट पैनल पर यूएसबी चार्जर और एक मोबाइल होल्‍डर भी लगा होगा।

कंपनी अब तक 30 लाख से अधिक ज्‍यूपीटर की बिक्री कर चुकी है। यह चार वेरिएंट्स बेस, जेडएक्‍स (डिस्‍क और ड्रम), क्‍लासिक और ग्रांडे में उपलब्‍ध है। बीएस-6 टीवीएस ज्‍यूपीटर क्‍लासिक ईटी-एफआई कीमत 67,911 (एक्‍स-शोरूम) रुपए है।

कंपनी ने टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी और टीवीएस आरटीआर 160 4वी मोटरसाइकिल को भी लॉन्‍च किया है, जिसकी दिल्‍ली में एक्‍स-शोरूम कीमत 1.24 लाख रुपए है। टीवीएस अपाचे आरटीआर 4वी मोटरसाइकिल रेस ग्राफ‍िक्‍स, नई एलईडी हेडलैम्‍प के साथ आएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा