1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. TVS Motor 2020 February sales: टीवीएस मोटर की बिक्री फरवरी में 15 प्रतिशत घटकर 2,53,261 वाहन रही

TVS Motor 2020 February sales: टीवीएस मोटर की बिक्री फरवरी में 15 प्रतिशत घटकर 2,53,261 वाहन रही

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Mar 02, 2020 01:55 pm IST,  Updated : Mar 02, 2020 01:55 pm IST

टीवीएस मोटर कंपनी ने सोमवार को बताया कि फरवरी 2020 में उसकी दुपहिया वाहन बिक्री एक साल पहले इसी माह के मुकाबले 15.39 प्रतिशत घटकर 2,53,261 वाहन रह गई।

TVS Motor, TVS Motor sales- India TV Hindi
TVS Motor sales down 15 per cent in February at 2,53,261 units

नयी दिल्ली। टीवीएस मोटर कंपनी ने सोमवार को बताया कि फरवरी 2020 में उसकी दुपहिया वाहन बिक्री एक साल पहले इसी माह के मुकाबले 15.39 प्रतिशत घटकर 2,53,261 वाहन रह गई। कंपनी के मुताबिक बीएस- चार वाहनों की बिक्री में कमी आने और कोरोना वायरस फैलने की वजह से कलपुर्जों की आपूर्ति प्रभावित होने से उसकी बिक्री कम हुई है।

टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा, 'कंपनी तय योजना के अनुरूप डीलर के स्तर पर बीएस- चार वाहनों के स्टॉक को कम करने की राह पर आगे बढ़ रही है। उसे पूरा विश्वास है कि इस महीने इस स्टॉक को बेच दिया जायेगा।' कंपनी ने कहा है कि इसके साथ ही कोरोना वायरस के प्रभाव के चलते बीएस- छह वाहनों के कुछ कलपुर्जों की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। इस स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य बनाने के प्रयास जारी हैं। 

कंपनी के मुताबिक फरवरी में उसके दुपहिया वाहनों की कुल बिक्री 2,35,891 इकाई रही जो कि एक साल पहले इसी माह में 2,85,611 इकाई थी। इस प्रकार इस साल बिक्री 17.4 प्रतिशत कम हुई है। इस दौरान घरेलू बाजार में दुपहिया वाहनों की बिक्री 26.72 प्रतिशत घटकर 1,69,684 वाहन रह गई जबकि फरवरी 2019 में 2,31,582 दुपहिया की बिक्री हुई थी। इस दौरान मोटरसाइकिल की बिक्री 3.29 प्रतिशत घटकर 1,18,514 इकाई रही जबकि पिछले साल कंपनी ने 1,22,551 मोटर साइकिल की बिक्री की थी। कंपनी की स्कूटर बिक्री भी 30.25 प्रतिशत घटकर 60,633 इकाई रह गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा