1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Hyundai: हुंडई मोटर ने Venue N Line एसयूवी की बुकिंग शुरू की, सिर्फ इतने हजार देकर करें बुकिंग

Hyundai: हुंडई मोटर ने Venue N Line एसयूवी की बुकिंग शुरू की, सिर्फ इतने हजार देकर करें बुकिंग

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Aug 25, 2022 03:23 pm IST,  Updated : Aug 25, 2022 06:25 pm IST

Hyundai: हुंडई मोटर ने Venue N Line एसयूवी की बुकिंग शुरू की, सिर्फ इतने हजार देकर करें बुकिंग Hyundai Motor starts booking Venue N Line SUV book by paying only so many thousand

Venue N Line- India TV Hindi
Venue N Line Image Source : FILE

Highlights

  • Hyundai ने गुरुवार को अपने मॉडल वेन्यू एन लाइन के लिए बुकिंग शुरू करने की घोषणा की
  • बुकिंग ऑनलाइन या हुंडई सिग्नेचर आउटलेट्स पर 21,000 रुपये का भुगतान करके की जा सकती है
  • Venue N Line रेगुलर मॉडल से अलग है तो वह है इसके एक्सटीरियर डिजाइन अपडेट

Hyundai मोटर इंडिया लिमिटेड ने गुरुवार को अपने मॉडल वेन्यू एन लाइन के लिए बुकिंग शुरू करने की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि मॉडल के लिए बुकिंग ऑनलाइन या हुंडई सिग्नेचर आउटलेट्स पर 21,000 रुपये का भुगतान करके की जा सकती है।

Venue N Line
Image Source : HYUNDAIVenue N Line

ग्राहकों की ओर से मिली अच्छी प्रतिक्रिया

एमडी और सीईओ अनसू किम के अनुसार, आई20 एन लाइन मॉडल को पहले ही बहुत मजबूत प्रतिक्रिया मिली है और अब वेन्यू एन लाइन की शुरुआत के साथ, कंपनी फन ड्राइविंग स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) को और ऊंचा करेगी।

Venue N Line
Image Source : HYUNDAIVenue N Line

कैसा है लुक और डिजाइन

Venue N Line रेगुलर मॉडल से अलग है तो वह है इसके एक्सटीरियर डिजाइन अपडेट। इसमें एक डार्क क्रोम फ्रंट ग्रिल, स्पोर्टी टेलगेट स्पॉइलर, कई एन लाइन एम्बलेम, एन ब्रांडिंग के साथ 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील और ब्रेक कैलीपर लाल रंग में दिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा