1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Tata Motors ने लॉन्च किया प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज़ का डार्क एडिशन, जानिए क्या है कीमत

Tata Motors ने लॉन्च किया प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज़ का डार्क एडिशन, जानिए क्या है कीमत

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 09, 2022 07:12 pm IST,  Updated : Feb 09, 2022 07:13 pm IST

टाटा मोटर्स ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उसने अल्ट्रोज़ के एक्सटी और एक्सजेड मॉडल (डीजल) में यह डार्क संस्करण शामिल किया है।

Tata Motors Altroz Dark edition- India TV Hindi
Tata Motors Altroz Dark edition Image Source : TATA MOTORS

Highlights

  • टाटा मोटर्स ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार अल्ट्रोज़ का ‘डार्क’ संस्करण पेश किया है
  • दिल्ली में हैचबैक कार अल्ट्रोज़ की शोरूम कीमत 7.96 लाख रुपये है
  • अल्ट्रोज़ के एक्सटी और एक्सजेड मॉडल (डीजल) में यह डार्क संस्करण शामिल

नयी दिल्ली। घरेलू वाहन कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार अल्ट्रोज़ का ‘डार्क’ संस्करण पेश किया है। दिल्ली में इसकी शोरूम कीमत 7.96 लाख रुपये है। कंपनी ने घरेलू बाजार में अलट्रॉज के दो वर्ष पूरे होने पर यह संस्करण पेश किया है। 

टाटा मोटर्स ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उसने अल्ट्रोज़ के एक्सटी और एक्सजेड मॉडल (डीजल) में यह डार्क संस्करण शामिल किया है। कंपनी ने कहा कि इस विस्तार का उद्देश्य ग्राहक आधार को बढ़ाना और प्रीमियम स्टाइल और लोकप्रिय सुविधाओं को पेश करना है। 

Tata Motors Altroz 
Image Source : TATA MOTORSTata Motors Altroz 

टाटा मोटर्स के यात्री वाहन विभाग के उपाध्यक्ष (सेल्स, मार्केटिंग और कस्टमर केयर) राजन अंबा ने कहा, ‘‘देश में 1.2 लाख से अधिक मालिकों के साथ अल्ट्रोज ने प्रीमियम हैचबैक बाजार में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस कार की हैचबैक श्रेणी में 20 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा