1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ADB ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाया, वित्‍त वर्ष 2019-20 के लिए 6.5 से कम कर किया 5.1%

ADB ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाया, वित्‍त वर्ष 2019-20 के लिए 6.5 से कम कर किया 5.1%

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 11, 2019 11:26 am IST,  Updated : Dec 11, 2019 11:26 am IST

रोजगार वृद्धि में मंदी और कमजोर फसल उत्पादन की वजह से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में धीमेपन की वजह से उपभोग प्रभावित हुआ है।

ADB trims India's GDP growth forecast to 5.1per cent in FY20- India TV Hindi
ADB trims India's GDP growth forecast to 5.1per cent in FY20 Image Source : ADB TRIMS INDIA'S GDP GRO

नई दिल्‍ली। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने वित्‍त वर्ष 2019-20 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 6.5 प्रतिशत से घटाकर बुधवार को 5.1 प्रतिशत कर दिया है। एडीबी ने सितंबर में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2019-20 के लिए 6.5 प्रतिशत और उसके अगले वित्‍त वर्ष के लिए 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया था।

एडीबी ने कहा कि खराब फसल से ग्रामीण क्षेत्र की बदहाल स्थिति तथा रोजगार की धीमी वृद्धि दर ने उपभोग को प्रभावित किया है। इसके कारण वृद्धि दर के अनुमान को घटाया गया है। इसलिए 2019-20 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 5.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

इसके अलावा रोजगार वृद्धि में मंदी और कमजोर फसल उत्‍पादन की वजह से ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था में धीमेपन की वजह से उपभोग प्रभावित हुआ है। एडीबी ने कहा है कि अनुकूल नीतियों के कारण आर्थिक वृद्धि दर अगले वित्त वर्ष में मजबूत होकर 6.5 प्रतिशत पर पहुंच जाने का अनुमान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा