1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Rate Today: रुपए के मजबूत होने से सोना हुआ कमजोर, कीमत 32 रुपए घटकर रह गई 38,542 रुपए/10 ग्राम

Gold Rate Today: रुपए के मजबूत होने से सोना हुआ कमजोर, कीमत 32 रुपए घटकर रह गई 38,542 रुपए/10 ग्राम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 09, 2019 05:30 pm IST,  Updated : Dec 09, 2019 05:30 pm IST

चांदी 46 रुपए चढ़कर 44,691 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिवस में चांदी 44,645 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

Gold slides Rs 32 on stronger rupee, global cues- India TV Hindi
Gold slides Rs 32 on stronger rupee, global cues Image Source : GOLD SLIDES RS 32 ON STRO

नई दिल्ली। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा रुपए में तेजी और वैश्विक बाजार में बिकवाली से दिल्ली में सोमवार को सोना 32 रुपए गिरकर 38,542 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, शनिवार को सोना 38,574 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती और पीली धातु की कीमत में गिरावट से दिल्ली में 24 कैरेट सोना हाजिर भाव मामूली 32 रुपए गिर गया। कारोबार के दौरान, रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले करीब सात पैसे बढ़कर चल रहा था।

हालांकि, चांदी 46 रुपए चढ़कर 44,691 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिवस में चांदी 44,645 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना 1,462 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 16.60 डॉलर प्रति औंस रही।

पटेल ने कहा कि अमेरिकी सरकार के आंकड़ों में रोजगार सृजन उम्मीद से बेहतर रहने और बेरोजगारी दर में गिरावट दर्शाने के बाद सोने में बिकवाली का दौर रहा। अमेरिका-चीन व्यापार समझौते को लेकर सकारात्मक रुख से भी सोने पर दबाव रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा